इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week: ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस हफ्ते घर बैठे आपको मनोरंजन का तगड़ा डोज मिल सकता है. आइए जानते हैं कि इस वीक ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज हो रहा है?
OTT Releases this week. image credit- social media
OTT Releases This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आजकर लोग घर बैठे फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं. ऐसे में लोगों को ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं क्योंकि इस वीक ओटीटी पर मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है? आइए जानते हैं कि इस वीक क्या-क्या रिलीज हो रहा है?
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
Stranger Things- Season 5
मोस्ट पॉपुलर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स अपने सीजन 5 के साथ एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है. इस सीरीज को 26 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. फैंस को इसके आने का बेसब्री से इंतजार है.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कार की तुलसी कुमारी’ के ओटीटी पर आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को 24 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
Bel-Air- Season 4
पॉपुलर सीरीज बेल-एयर अपने चौथे सीजन के साथ आने के लिए तैयार है. फैंस को इस सीरीज के चौथे सीजन के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि इसे जियोहॉटस्टार पर 24 नवंबर से स्ट्रीम किया जा सकेगा.
Jingle Bell Heist
जिंगल बेल हीस्ट का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इसे 26 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
Kantara: A Legend Chapter 1
मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘कंतारा- चैप्टर 1’ की रिलीज का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
Aaryan
अगर आप भी कुछ क्राइम-थ्रिल से भरपूर देखना चाहते हैं, तो आर्यन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसे 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. ‘आर्यन’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.