बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. यह एक क्राइम-ड्रामा मूवी है. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है. दरअसल, इस मूवी का ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्म का क्लैश हुआ था.
बॉबी देओल की यह मूवी दर्शकों को थिएटर्स में कुछ खास पसंद नहीं आई थी. हालांकि, अब देखना होगा कि यह मूवी ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: Squid Game से ज्यादा खतरनाक है 16 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान
किस ओटीटी पर रिलीज होगी बॉबी देओल की ‘बंदर’
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 5 जून को थिएटर्स में दस्तक दी थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है. पोस्ट शेयर करते हुए ओटीटी ने लिखा, ‘जब किसी आदमी पर आरोप लगता है, तो क्या फैसला पहले ही तय हो जाता है?’ वहीं पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक आरोप के बाद एक आदमी की जिंदगी पूरी तरह कैसे बदल जाती है.
‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म महज 95 लाख रुपये छापे थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.20 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 4.97 करोड़ रुपये छाप था. इस मूवी को बनाने में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, OTT डील में बनाया रिकॉर्ड
‘बंदर’ स्टार कास्ट
बंदर फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, जितेंद्र जोशी और रिद्धि सेन अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह मूवी 28 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines