OTT October Release: ओटीटी लवर्स के लिए अक्टूबर का दूसरा हफ्ता काफी खास होने वाला है। जिन फिल्मों को आप सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, अब वो खुद चलकर आपके घर दस्तक देने जा रही हैं। जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ से लेकर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ तक इन फिल्मों को आप पूरे परिवार के साथ घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। हालांकि फिल्मों के अलावा नए-नए कंटेंट पर आधारित वेब सीरीज भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इन 10 फिल्मों और वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 से 13 अक्टूबर के बीच में रिलीज किया जा रहा है। आइए पूरी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…
स्त्री 2
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका जलवा 594.6 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा उनके लिए अब ‘स्त्री 2’ 11 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में Available होने जा रही है। दरअसल, अभी इसे देखने के लिए रेंट चुकाना होगा।
सिरफिरा
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिरफिरा’ असल में साउथ सुपरस्टार सूर्या की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन अब इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। 11 अक्टूबर से आप इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
खेल खेल में
अक्षय कुमार की दूसरी मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन ‘स्त्री 2’ की आंधी में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूर-दूर तक नहीं टिक पाई। 9 अक्टूबर को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 को पछाड़ OTT पर ट्रेंड हुई ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म, जानें कहां हुई स्ट्रीम?
रात जवान है
बरुण सोबती, अंजली आनंद और प्रिया बापट स्टारर कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘रात जवान है’ को 11 अक्टूबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीरीज की कहानी तीन दोस्तों की दोस्ती पर आधारित है, जो हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। हालांकि पेरेंट्स बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या नए मोड़ आते हैं, ये आपको सीरीज में पता चलेगा।
वाजहाई
अगर आप अपने बच्चों को कुछ अलग हटकर कंटेंट दिखाना चाहते हैं तो तमिल फिल्म ‘वाजहाई’ दिखा सकते हैं। ये चिल्ड्रन ड्रामा फिल्म है, जिसे 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।
वेदा
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘वेदा’ को 15 अगस्त को रिलीज किया गया था लेकिन यह फिल्म भी ‘स्त्री 2’ के आगे धराशाई हो गई थी। जिन लोगों ने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, वो जॉन अब्राहम की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। इसकी रिलीज डेट 12 अक्टूबर है।
गर्ल हॉन्ट्स बॉय
रोमांटिक फैंटेसी पर बेस्ड वेब सीरीज ‘गर्ल हॉन्ट्स बॉय’ एक लड़के और 100 साल पुरानी आत्मा के बीच अलौकिक बंधन की कहानी दिखाती है। सीरीज का मुख्य किरदार कोल जब पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ नए घर में शिफ्ट होता है, वहां उसे प्राचीन आत्मा मिलती है। ये सुपरनैचुरल सीरीज 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सिटाडेल: डायना
इटैलियन जासूसी पर बेस्ड एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल: डायना’ को 10 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है। इस सीरीज में सिटाडेल का एक अंडरकवर एजेंट दुश्मन के इलाके में फंस जाता है। इसके बाद वो खुद को कैसे बचाता है ये सीरीज देखने के बाद पता चलेगा।
लोनली प्लैनेट
लॉरा डर्न, लियाम हेम्सवर्थ, डायना सिल्वर स्टारर वेब सीरीज ‘लोनली प्लैनेट’ एक महिला लेखिका की कहानी है, मोरक्को पहुंचती है ताकि एक रिट्रीट में हिस्सा ले सके। उसे उम्मीद रहती है कि शायद उसकी कहानी को यहां एक नई प्रेरणा मिलेगी। रिट्रीट में उसे एक ऐसा लड़का मिलता है, जो खुद अपनी जिंदगी में उलझा होता है। दोनों की मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल जाती है। इस वेब सीरीज को आप 11 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स नर वॉच कर सकेंगे।
ला मक्विना
अगर आपको स्पैनिश वेब सीरीज देखना पसंद है तो आप ‘ला मक्विना’ को देख सकते हैं, जो एक पेशेवर मुक्केबाज एस्टेबन पर बेस्ड है। एस्टेबन को समय के साथ पता चलता है कि अब उसकी पॉपुलैरिटी घट रही है क्योंकि उसका शरीर और दिमाग उसका साथ नहीं दे रहे हैं। अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने के लिए वो क्या-क्या करती है ये जानने के लिए 9 अक्टूबर को ‘ला मक्विना’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines