OTT Delay Movie Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए-नए कंटेंट को देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस महीने सितंबर की शुरुआत में कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनका दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। आज हम आपको अमेजन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और सोनी लिव पर रिलीज होने वाली ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखने के लिए दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे।
इन फिल्मों की रिलीज टलती जा रही थी। हालांकि अब मेकर्स ने इन फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का मन बना लिया है। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
Agent
सुरेंद्र रेड्डी की निर्देशित एक्शन पैन ड्रामा फिल्म ‘एजेंट’ पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी, माम्मूटी, साक्षी वैद्य और डिनो मोरिया जैसे स्टार्स हैं। इसके बाद से दर्शक ‘एजेंट’ की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म सितंबर 2024 में सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है। हालांकि इसकी ऑफिशियल डेट आना अभी बाकी है।
The Fall Guy
डेविड लीच की डायरेक्टेड फिल्म ‘द फॉल गाइ’ एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रयान गोसलिंग एक स्टंटमैन के किरदार में हैं। इस फिल्म की कहानी स्टंटमैन पर बेस्ड है जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की एक्शन फिल्म में काम करता है लेकिन इस दौरान वो एक साजिश में फंस जाता है। ये फिल्म 3 सितंबर 2024 से जियो सिनेमा पर मौजूद होगी।
यह भी पढ़ें: Apka Apna Zakir फ्लॉप क्यों? कपिल शर्मा के आगे नहीं टिक पाए स्टैंड अप कॉमेडियन
Thalavan
जीस जॉय की डायरेक्टेड मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘थलावन’ को 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में बीजू मेनन, आसिफ अली, मिया जॉर्ज, अनुश्री दिलीश पोथन और कोट्टायम नजीर जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। कई महीनों से ‘थलावन’ की ओटीटी रिलीज डेट रही थी। अब फाइनली ये फिल्म 10 सितंबर 2024 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
Jatt & Juliet 3
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ स्टारर पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ को जगदीप सिद्धू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नीरू बाजवा भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 और दूसरा पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था। वहीं ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है। ये फिल्म 19 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज होगी।
Manamey
शरवानंद और कृति शेट्टी स्टारर तेलुगु कॉमेडी फिल्म ‘मनामे’ पहले 26 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होने की अफवाह थी लेकिन एक बार फिर इसे टाल दिया गया। विक्रम आदित्य, वेनेला किशोर और सीरत कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म अब सितंबर 2024 में यानी इस महीने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines