Apka Apna Zakir फ्लॉप क्यों? कपिल शर्मा के आगे नहीं टिक पाए स्टैंड अप कॉमेडियन

Apka Apna Zakir: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’ एक महीने में ही बंद होने की कगार पर आ गया है। शो की दूसरे हफ्ते ही TRP काफी खराब आई है।

Aapka Apna Zakir

Aapka Apna Zakir.

Apka Apna Zakir: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’ 10 अगस्त से सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। शो का कॉन्सेप्ट कहीं न कहीं कपिल शर्मा के शो जैसा ही है। इसमें भी सेलिब्रिटी बतौर गेस्ट शामिल होते हैं। शो की शुरुआत में फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकिन कुछ एपिसोड आने के बाद से ही दर्शक जाकिर खान के शो से बोर होने लगे हैं। माना जा रहा है कि एक महीने के अंदर ही इसे बंद करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

जिन लोगों को जाकिर का कॉमेडी शो देखना पसंद है, उनके लिए ये शॉकिंग खबर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आपका अपना जाकिर’ से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के चलते माना जा रहा है कि मेकर्स शो बंद करने की तैयारी में लग सकते हैं।

लगातार गिरती जा रही है TRP

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाकिर खान के शो ‘आपका अपना जाकिर’ को कुछ खास TRP नहीं मिल रही है। खराब TRP के चलते ही चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जाकिर अपने शो के कॉन्सेप्ट से दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे हैं। आलम ये है कि दर्शक भी इस शो से बोर हो रहे हैं। वो कपिल शर्मा की तरह जाकिर खान के शो को अपना प्यार नहीं दे पा रहे हैं।

दर्शकों पर नहीं चला जाकिर का जादू

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ‘आपका अपना जाकिर’ को दूसरे हफ्ते में काफी खराब रेटिंग मिली है। इस वजह से मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो इस शो को आगे नहीं बढ़ाएंगे। हालांकि इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं आया है।

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ था। पहला सीजन खत्म होने के बाद ही जाकिर खान अपना शो ‘आपका अपना जाकिर’ लेकर आए लेकिन वो दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाए हैं।

दोनों शो का कॉन्सेप्ट लगभग एक जैसा

इसके अलावा कपिल शर्मा के शो और जाकिर खान के शो का कॉन्सेप्ट भी काफी एक जैसा है। जिस तरह कपिल अपने शो में सेलेब्स को बतौर स्टार बुलाते हैं। उसी तरह जाकिर खान भी अपने शो में स्टार्स को बुला रहे हैं। काफी कुछ एक जैसा होने की वजह से भी दर्शक जाकिर के शो से ज्यादा कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। जाहिर है कि दर्शक को उम्मीद थी कि जाकिर अपने शो में कुछ नया करेंगे लेकिन ऐसा होते दिखा नहीं है।

जल्द दूसरे सीजन के साथ लौटेंगे कपिल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कपिल शर्मा ने एक प्रोमो शेयर करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी थी कि उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। साथ ही कहा था कि अगर उनके शो का पहला सीजन फ्लॉप होता तो इसका दूसरा सीजन क्यों आता? ऐसे में फैंस कपिल के शो को लेकर फिर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं जाकिर खान के शो की TRP अभी से धड़ाम होनी शुरू हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ