हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oscars 2026 Prize Money: ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को मिलती है कितनी प्राइज मनी? जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे

Oscars 2026 Prize Money: ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान हो गया है, जिसमें बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में माइकल बी जॉर्डन ने बाजी मारी है और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए जेसी बकले को चुना गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं विनर्स को इस अवॉर्ड में कितनी प्राइज मनी मिलती है.

विज्ञापन
Oscars 2026 Prize Money

Oscars 2026 Prize Money: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है, जिसके विनर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस बार इसकी विनर्स की लिस्ट में एक भी इंडियन फिल्म शामिल नहीं है. ऑस्कर्स 2026 में बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बाजी मारी. इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म ही नहीं बल्कि बेस्ट डायरेक्टर समेत कई कैटेगरी में भी अवॉर्ड्स जीते हैं. वहीं, रायन कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ का भी बेस्ट एक्टर समेत कई कैटेगरी में जलवा देखने के लिए मिला. ऐसे में चलिए बताते हैं ऑस्कर्स की ट्रॉफी जीतने वाले को कितनी प्राइज मनी और क्या-क्या मिलता है.

ऑस्कर विनर्स को कितनी मिलती है प्राइज मनी?

ऑस्कर्स अवॉर्ड सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसमें विजेताओं को सीधे तौर पर कोई इनाम की राशि नहीं दी जाती है. अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज किसी भी कैटेगरी के लिए विजेताओं को किसी तरह की कैश प्राइज मनी नहीं देती. फिर चाहे वो बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस बेस्ट फिल्म या बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी क्यों ना हो.

यह भी पढ़ें: Michael B. Jordan ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब, Sinners ने बटोरे कई ऑस्कर्स

विज्ञापन

प्राइज मनी नहीं तो क्या मिलता है?

ऑस्कर्स को कोई प्राइज मनी नहीं दी जाती. इसके बदले विनर्स को आइकॉनिक ऑस्कर का स्टैच्यू दिया जाता है. ये एक सोने के लेयर वाली ट्रॉफी होती है, जिसे फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. इसकी दिलचस्प बात ये है कि अकादमी ऑफिशियली ऑस्कर ट्रॉफी की ट्रॉफी की कीमत $1 है. अकादमी के नियमों के अनुसार, विनर्स इस ऑस्कर की मूर्ति को तब तक नहीं बेच सकते हैं जब तक वे पहले उसे उसी $1 की कीमत पर अकादमी को वापस बेचने की पेशकश ना करें.

इतना ही नहीं, बताया जाता है कि इस ट्रॉफी को बनाने में लगभग $400 का खर्च आता है. इसे अगर इंडियन करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो इसकी किमत करीब 36,000 रुपये से ज्यादा होती है, लेकिन विजेताओं को असली फायदा दूसरे तरीकों से होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिलीस्तीन के समर्थन में उतरीं ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra, Oscars 2026 में Javier Bardem की स्पीच पर जताई सहमति

ऑस्कर्स जीतने के फायदे

आमतौर पर ऑस्कर्स जीतने के लिए कोई कैश प्राइज मनी नहीं दी जाती है. लेकिन विनर्स को इसका तरह से फायदा मिलता है. इसे कई लोग ऑस्कर इफेक्ट भी कहते हैं. ये शब्द दिखाता है कि सेलिब्रिटी के साथ ही फिल्ममेकर्स और स्टूडियोज के बीच किसी कलाकार की पॉपुलैरिटी कैसे बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि ये अवॉर्ड जीतने के बाद एक्टर्स की कमाई में भी करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. विनर्स को बड़े रोल्स, फिल्में और कई बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट भी मिलते हैं. वहीं, बताया जाता है कि जिन फिल्मों को बेस्ट पिक्चर या अन्य मेजर कैटेगरीज में अवॉर्ड मिलता है, उनके टिकटों की बिक्री और स्ट्रीमिंग के आंकड़ों में भी आमतौर पर काफी बढ़ोतरी देखने के लिए मिलती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola