ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 98वें ऑस्कर के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब से अगर कोई सदस्य किसी श्रेणी में वोट डालना चाहता है, तो उसे उस श्रेणी की सभी नॉमिनेटेड फिल्मों को देखना जरूरी होगा। यह नियम BAFTA में पहले से लागू है और इसका मकसद है कि वोटिंग जिम्मेदारी और समझदारी से हो।
फिल्में देखने की ट्रैकिंग होगी
सदस्यों द्वारा देखी गई फिल्मों पर नजर रखने के लिए “Academy Screening Room” नाम का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिर्फ एकेडमी के सदस्यों के लिए होता है। अगर कोई सदस्य किसी फिल्म को इस प्लेटफॉर्म के बाहर देखता है-जैसे फिल्म फेस्टिवल, स्क्रीनिंग या प्राइवेट शो,तो उसे एक फॉर्म भरना होगा जिसमें बताना होगा कि फिल्म कब और कहाँ देखी। यह नियम पहले कुछ खास श्रेणियों जैसे- इंटरनेशनल फीचर और एनिमेटेड शॉर्ट में थी, लेकिन अब सभी श्रेणियों में लागू होगी।
फाइनल बैलट में होंगे नामांकित लोगों के नाम
अब फाइनल बैलट में सिर्फ फिल्म का नाम नहीं होगा, बल्कि जिन व्यक्तियों को नामांकित किया गया है, उनके नाम भी साथ में दिए जाएंगे।
कास्टिंग के लिए नई श्रेणी शुरू
अब “Achievement in Casting” नाम की एक नई श्रेणी जोड़ी गई है। इसमें कास्टिंग डायरेक्टर्स की भूमिका को सराहा जाएगा। कास्टिंग ब्रांच 10 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इन फिल्मों की प्रेजेंटेशन “बेक-ऑफ” नाम के इवेंट में होगी जिसमें 5 मिनट की क्लिप और सवाल-जवाब शामिल होंगे। इसके बाद जो सदस्य सभी 10 फिल्मों को देख चुके होंगे, वे 5 नामांकनों के लिए वोट करेंगे। अंत में सभी एकेडमी सदस्य वोटिंग में हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास पूरी प्रेजेंटेशन का एडिटेड वर्जन भेजा जाएगा।
अब बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए भी शॉर्टलिस्ट
अब “बेस्ट सिनेमैटोग्राफी” श्रेणी में भी पहले से शॉर्टलिस्ट बनाई जाएगी। इसमें 10 से 20 फिल्मों को रखा जाएगा। अब कुल 12 तकनीकी श्रेणियाँ होंगी जिनमें शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया लागू है। सिर्फ प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन और फिल्म एडिटिंग में ये प्रक्रिया नहीं होगी।
AI को लेकर पहली बार नियम तय
एकेडमी ने पहली बार जनरेटिव AI को लेकर नियम बनाए हैं। नए नियम के अनुसार, अगर फिल्म में AI या डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल हुआ है तो उसका न तो नामांकन पर कोई फायदा होगा और न नुकसान। फैसला इस आधार पर होगा कि फिल्म में असली काम इंसान ने कितना किया है।
आने वाले सीजन के लिए कुछ अहम तारीखें तय की गई हैं- 10 सितंबर और 13 नवंबर। ये तारीखें इस बात पर निर्भर करेंगी कि फिल्म कब रिलीज हुई है, और उसी के आधार पर बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में उसकी एंट्री तय होगी। ऑस्कर अवॉर्ड्स का 98वां समारोह 15 मार्च 2026 को होगा।
ये भी पढ़ें- Earth Day 2025: क्यों हमेशा साथ रखते हैं पौधा? जैकी श्रॉफ ने किया रिवील
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines