---विज्ञापन---

‘हमें अकेला छोड़ दो….’, Kareena Kapoor का फूटा गुस्सा, मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस

Saif Ali Khan Knife Attack Case: करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का गुस्सा साफ झलक रहा है। आइए जानते हैं कि करीना के पोस्ट में क्या है?

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही हर एक चीज पर पुलिस, मीडिया और पैपराजी की नजरें हैं। पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है, तो मीडिया और पैपराजी भी उनके घर और अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे कोई अपडेट मिस ना जाए, लेकिन अब करीना का इस पर गुस्सा फूटा है और इसके लिए उन्होंने तमतमाते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि करीना ने क्या है?

करीना ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, करीना कपूर खान ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि अब इसे बंद करे, भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो। इसके बाद करीना ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। जैसे ही करीना कपूर का ये पोस्ट सामने आया, तो तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।

---विज्ञापन---
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

करीना ने डिलीट किया पोस्ट?

हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि करीना ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से डिलीट कर दिया है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ अब करीना के इंस्टा पर ये स्टोरी नहीं दिख रही है, लेकिन इसको कंफर्म नहीं कहा जा सकता कि करीना ने स्टोरी डिलीट की है या फिर ये इंस्टाग्राम का कोई गीलिच है, लेकिन जो भी हो करीना का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

सैफ पर हुआ हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर उनके घर में ही हमला हुआ था। दरअसल, एक बदमाश चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। इस दौरान जब सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने सैफ पर ही हमला कर दिया और वो घायल हो गए, जिसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, अब सैफ ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस कर रही जांच

इतना ही नहीं बल्कि मामले में पुलिस भी बेहद तेजी से जांच कर रही है और पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को पकड़कर कोर्ट में भी पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले में आगे की जांच में लगी हुई है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में अब नया क्या मोड़ आता है?

यह भी पढ़ें- नहीं रहे मशहूर एक्टर Vijaya Rangaraju, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

---विज्ञापन---

First published on: Jan 20, 2025 05:10 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola