ऑस्कर्स 2024 की ओर से बीते दिन मंगलवार को नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में बेस्ट फिल्मों से लेकर बेस्ट डायरेक्टर तक कई कैटेगिरी में नॉमिनेशन किए गए हैं। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए पांच फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ भी शामिल है, जबकि बाकी चार फिल्मों में ‘बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट’, ‘द इटरनल मेमोरी’, ‘फोर डॉटर्स’ और ’20 डेज इन मारियुपोल’ हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ में क्या खास है।
ये है फिल्म की कहानी
डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल अ टाइगर’ की कहानी भारत के एक छोटे से गांव पर बेस्ड है, जिसमें एक पिता अपनी 13 साल की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। एक सामान्य व्यक्ति की कठिन और भावनात्मक परिस्थितियों को दर्शाती इस फिल्म ने न्याय और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि झारखंड की 13 साल की लड़की का अपहरण कर लिया जाता है। तीन लोग उसका गैंगरेप करते हैं। यह जानने के बाद विक्टिम का पिता अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता है।
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर
डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल अ टाइगर’ 10 सितंबर साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद इसका वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। यहां फिल्म ने बेस्ट कनाडाई फीचर फिल्म के लिए एम्पलीफाई वॉयस अवॉर्ड जीता था। दिलचस्प बात ये है कि निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटिश-इंडियन एक्टर देव पटेल, भारतीय-अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग और इंडो-कनाडाई कवि रूपी कौर भी अपना समर्थन दे चुके हैं।
बेस्ट फिल्म कैटेगिरी के लिए नॉमिनेट फिल्में
गौरतलब है कि पिछले साल 2023 में ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ (The Elephant Whisperers) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए आस्कर मिला था जिसे कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। वहीं ऑस्कर 2024 के लिए बेस्ट फिल्म की कैटेगिरी में 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में ‘एनाटॉमी ऑफ फॉल’, ‘बार्बी’, ‘द होल्डओवर्स’, ‘किलर्स ऑफ द मून, मैस्ट्रो’, ‘अमेरिकन फिक्शन’, ‘ओपेनहाइमर’, ‘पूअर थिंग्स’, ‘पास्ट लिव्स’, और ‘द जोन ऑफ इंटेरेस्ट’ हैं।
यह भी पढ़ें : Country Of Blind ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, टीवी के बाद अब विदेश में भी धमाल मचाएंगी Hina Khan
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
53 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines