Country Of Blind Oscar Nominated: हिना खान को उनके टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता के जरिए बहुत फेम मिला है। इसके बाद वह बिग बॉस में भी नजर आई हैं। अब टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस विदेशों में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हिना खान की फिल्म द कंट्री ऑफ ब्लाइंड को ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट (Country Of Blind Oscar Nominated) किया गया है। बता दें कि यह फिल्म एचजी वेल्स की नॉवेल स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म को आईएमडीबी ने 8.5 की रेटिंग दी है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म को ऑस्कर लाइब्रेरी में भी जगह मिली थी। ऑस्कर में फिल्म नॉमिनेट होने पर हिना खान ने भी खुशी जताई है।
हिना खान ने जताई खुशी
इस बात से खुश होकर हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, अवार्ड्स की दुनिया में, सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित ऑस्कर्स की रेस में दौड़ना बेहद खास है, अभी भी हम थोडे़ दूर हैं, लेकिन बहुत पास भी, जीत की उम्मीद है, क्योंकि हम नॉमिनेशन तक पहुंच गए हैं और अपने सपने से थोड़ी सी दूर हैं, प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे, जिससे हमारा सपना पूरा हो जाए।’
यह भी पढ़ें: Abhishek और Khanzaadi के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी! कंबल में घुसकर किया KISS?
ऑस्कर लाइब्रेरी का बनी हिस्सा
हिना खान का कहना है कि वह खुश होने के साथ-साथ बहुत नर्वस भी हैं। अंधे लोगों की जिंदगी और उनकी कठिनाइयों पर आधारित इस फिल्म को विदेशों में बहुत पसंद किया गया है। कंट्री ऑफ ब्लाइंड को ऑस्कर लाइब्रेरी ने मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में स्थायी संग्रह का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट किया था। बता दें कि इस फिल्म को राहबत शाह काजमी ने निर्देशित किया है।
राहत शाह काजमी का है निर्देशन
इस फिल्म के किरदारों की बात करें तो इसमें हिना खान के अलावा शोएब निकाश, मीर सरवार, अनुष्का सेन, इनामुल्हक, अहमर हैदर, प्रधुमन, नमिता लाल, हुसैन खान, जितेन्द्र राय, राहत शाह काजमी, यूलियन सीजर जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। अगर हिना खान की फिल्म ऑस्कर जीत जाती है तो यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और भारत के लिए भी बहुत गर्व की बात होगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
8 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
10 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
11 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines