Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Khanzaadi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के बीता एपिसोड काफी रोमांचक मोड़, झगड़े और विवादों से भरा रहा। एपिसोड की शुरुआत खानजादी (Khanzaadi) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) से हुई। जहां खानजादी ने ऐश्वर्या पर ध्यान अपनी ओर खींचने का आरोप लगाया। खानजादी का दावा है कि टास्क के दौरान समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने उन्हें छुआ था। इससे ऐश्वर्या और रिंकू धवन (Rinku Dhawan) नाराज हो गईं और उन्होंने कहा कि खानजादी को ऐसा नहीं कहना चाहिए, क्योंकि वह भी एक महिला हैं।
इसके बाद उसी रात में खानजादी और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के बीच बात होती। इसी बीत दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि खानजादी और अभिषेक एक बार फिर कंबल के अंदर बातचीत करते नजर आते हैं। खानजादी और अभिषेक कई दिनों से एक दूसरे के प्रति अपने प्यार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस और बिग बॉस के दर्शक कंफ्यूज हो रहे हैं।
Batao blanket ke undar kya horaha hai 🤔
Wrong answers only. https://t.co/GnfiLCqUYc
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 8, 2023
दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Khanzaadi) के घर में खानज़ादी और अभिषेक कुमार के बीच लंबी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दोनों एक बार फिर साथ देखा गया। लड़ाई के बाद दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, लेकिन अब दोनों के बीच का मतभेद सुलझा गया है, जिसके बाद दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया। हालांकि, खानजादी ने हमेशा अभिषेक से यह कहते हुए दूरी बनाए रखने के लिए कहा कि वह इसमें कोई रोमांटिक एंगल नहीं चाहती। वहीं, वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों कंबल में किस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, ‘लव स्टोरी’ के फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
शो के दौरान जहां कई कंटेस्टेंट्स के बीच खटास देखने को मिल रही है और कंटेस्टेंट्स की बीच दूरियां खत्म हो रही हैं। ऐसे ही खानजादी और अभिषेक कुमार की बीच भी काफी दिनों से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी। इस बीच खानजादी ने अभिषेक के साथ अपनी बीमारी को लेकर भी कई चीजें शेयर की थी, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और अभिषेक ने खानजादी की बीमारी का मुद्दा उठाया, जो रैपर को रास नहीं आई और दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला और दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।