Orry Tumbbad Hastar Halloween Look: हैलोवीन पर लोग अजीबो-गरीब लुक क्रिएट करते हैं. बॉलीवुड में भी सितारे अलग-अलग लुक में नजर आते हैं और ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ फेम ओरी का हैलोवीन लुक काफी वायरल हो रहा है. इसमें ओरी ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ के लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस ने जैसे ही ओरी का ये लुक देखा, हर कोई हैरान रह गया. ओरी बिल्कुल ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ जैसे ही दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ओरी का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं पैपराजी के सामने भी ओरी अपने नए लुक में पोज देते नजर आए. ओरी के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
ओरी ने क्रिएट किया ‘हस्तर’ का लुक
ओरी अक्सर अपने लुक्स पर एक्सपेरिमेंट्स करते नजर आते हैं. वहीं अब हैलोवीन के मौके पर ओरी ने एक ऐसा लुक रिक्रिएट किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल ओरी ने हैलोवीन पर फिल्म इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्म ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ का लुक क्रिएट किया. ओरी ने विदेशी फिल्मों के भूतों के लुक को छोड़कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के आइकॉनिक भूत ‘हस्तर’ का लुक चुना. इस खौफनाक लुक में ओरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ओरी का ये लुक खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का दिखेगा अनदेखा अंदाज
ओरी का डरावना लुक
ओरी ने अपने इस लुक में पैपराजी के सामने पोज भी दिए. इंफ्लुएंसर ने अपने पूरे शरीर पर लाल रंग का लेप लगाया हुआ था और सिर पर ‘हस्तर’ की तरह ही क्राउन भी पहना हुआ था. वहीं ओरी ने अपने फोन के कवर पर ‘आटे की गुड़िया’ भी लगाई. वहीं उन्होंने नुकीले नाखून भी लगाए. ओरी का ये लुक काफी डरावना लगा. वहीं ओरी के इस लुक को देखकर फैंस के बीच ‘तुम्बाड़’ फिल्म की यादें ताजा हो गई. हर किसी के दिमाग में ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ घूमने लगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज गूंजेगी दिलजीत दोसांझ की आवाज, कॉन्सर्ट की टाइमिंग से ट्रैफिक एडवाइजरी तक जानें सब कुछ
‘तुम्बाड़’ बनी आइकॉनिक फिल्म
बता दें ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ को फैंस ने खूब पसंद किया था. ये हॉरर फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. सोहम शाह ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया था. वहीं जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इसके ज्यादा चर्चे नहीं हुए थे, लेकिन बाद में ये आइकॉनिक बन गई थी. वहीं इसके बाद साल 2024 में इस फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है. दूसरे पार्ट में सोहम शाह के साथ-साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट भी होंगे.
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
54 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines