बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. एक्ट्रेस इन दिनों एस. एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली है. इस मूवी में प्रियंका एक्टर महेश बाबू के अपोजिट नजर आने वाली है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास दूसरी एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म भी मौजूद है.
आपको बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही थी, लेकिन अब उनकी मूवी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, प्रियंका के को-स्टार ओरलैंडो ब्लूम ने मूवी से लास्ट मोमेंट पर किनारा कर लिया है. जिसके बाद से ही मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस यह जानना चाहते हैं कि प्रियंका की वो कौन सी फिल्म है, जिसमें उनके को-एक्टर ने किनारा कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से भी आगे निकली ‘वाराणसी’! संदीप रेड्डी वांगा की इस बयान से मची हलचल
प्रियंका चोपड़ा ने ऐलान की थी ‘रिसेट’ मूवी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘रिसेट’ का ऐलान किया था. इतना ही नहीं मूवी की वर्कशॉप का काम भी पूरा कर दिया था. वहीं अब मूवी की शूटिंग शुरु होने वाली थी. इस मूवी में प्रियंका के साथ ओरलैंडो ब्लूम अहम किरदार में नजर आने वाले थे. लेकिन मूवी को फ्लोर पर आने से पहले ही एक्ट्रेस के को-स्टार ओरलैंडो ब्लूम ने फिल्म छोड़ दिया है. टीएमजेड की रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ओरलैंडो ब्लूम को यूं अचानक मूवी से किनारा करना फिल्म के क्रू-मेंबर्स को पसंद नहीं आया और उनका गुस्सा फूट पड़ा है.
ओरलैंडो ब्लूम ने छोड़ी प्रियंका चोपड़ी की ‘रिसेट’
वहीं फिल्म के मेकर्स अब नए एक्टर की तलाश में लगे हैं, जो मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट काम कर सके. मेकर्स इस लिए भी जल्दी में हैं क्योंकि वो किसी भी कीमत पर मूवी को डिले नहीं होने देना चाहते हैं. आपको बता दें कि ओरलैंडो ब्लूम हॉलीवुड का एक जाना माना नाम है. ओरलैंडो अगर फिल्म का हिस्सा होते, तो इस मूवी को ज्यादा दर्शकों से कनेक्ट किया जा सकते था. वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है इस इंडिपेंडेट प्रोजेक्ट की फंडिंग में उनका (ओरलैंडो ब्लूम) का नाम भी मौजूद था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का बड़ा दावा, ‘गैंगस्टर’ फिल्म का मिला था ऑफर, सलमान ने भी किया था अप्रोच!
प्रियंका चोपड़ा तलाश रही हैं ओरलैंडो का रिप्लेसमेंट
इतना ही नहीं खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी हॉलीवुड फिल्म रिसेट के लिए ओरलैंडो का रिप्लेसमेंट तलाश कर रही है. लेकिन फिल्म को अचानक न कहने से मेकर्स और लोगों के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है. बता दें कि एक्टर ओरलैंडो इस मूवी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं थे.
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines