---विज्ञापन---

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का बड़ा दावा, ‘गैंगस्टर’ फिल्म का मिला था ऑफर, सलमान ने भी किया था अप्रोच!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने हाल ही में ताबिश हाशमी के शो में खुलासा किया है कि उन्हें एक 'गैंगस्टर' मूवी के लिए ऑफर दिया गया था. इतना ही नहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी अप्रोच किया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था. जब वो क्रिकेट की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार थे. क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें एक ‘गैंगस्टर’ (Gangster) मूवी ऑफर हुई थी.

शोएब अख्तर ने आगे यह भी बताया कि उन्हें बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म भी ऑफर की गई थी. हालांकि, क्रिकेटर शोएब अख्तर इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. आइए जानते हैं कि पूर्व क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा है.

---विज्ञापन---

शोएब अख्तर को ऑफर हुई थी ‘गैंगस्टर’?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर हाल ही में ताबिश हाशमी के शो में नजर आए थे, जहां उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के संबध बेहतर हुआ करते थे, तो उस दौर में मैंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बारे में सोचा था. लेकिन मुझे जल्द ही एहसास हो गया कि क्रिकेट के साथ-साथ फिल्मी करियर को संभालना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है. वो (शोएब अख्तर) एक साथ दोनों चीजें नहीं कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

पूर्व शोएब अख्तर ने आगे यह भी बताया कि उन्हें एक ‘गैंगस्टर’ (Gangster) फिल्म का ऑफर भी दिया गया था. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले थे. इस मूवी में शोएब अख्तर को किसी और का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था. क्रिकेटर ने आगे बताया कि फिल्म को मेकर्स को ऐसा लगा था कि वो आसानी से मूवी में खूंखार विलेन (खलनायक) का किरदार निभा सकते थे. वो एक विलेन के किरदार में लोगों को अपना शागिर्द बना सकते थे.

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से भी आगे निकली ‘वाराणसी’! संदीप रेड्डी वांगा की इस बयान से मची हलचल

---विज्ञापन---

फिल्मों में क्यों नहीं जाना चाहते थें शोएब अख्तर

लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैसला किया कि वो दोनों करियर को एक साथ आगे नहीं ले जा सकते हैं. यह काफी मुश्किल हो सकता है. शोएब ने यह भी कहा कि क्रिकेट में पहले ही महीनों की ट्रेनिंग, फिटनेस और मैच भी हुआ करते थे, तो वहीं मूवी के लिए भी महीने शूटिंग करनी पड़ती है. शोएब अख्तर ने आगे कहा, ‘मैं दो अलग-अलग दुनिया में बिल्कुल नहीं रह सकता था. मैं 6 या 7 महीने क्रिकेट खेलता और इसके बाद छह या सात महीने फिल्मों की शूटिंग में बताना’.

यह भी पढ़ें: Netflix पर फिर ट्रेंड कर रही 12 महीने पुरानी प्रतीक गांधी की ये सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

---विज्ञापन---

सलमान खान को लेकर क्या बोले शोएब अख्तर

वहीं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान को लेकर कहा कि उन्हें सलमान की मूवी का ऑफर भी मिला था. शोएब ने यह भी कहा कि वो सुपरस्टार सलमान खान की व्यक्तित्व और दूसरों की भलाई करने के कार्यों से काफी प्रभावित है. शोएब ने भाईजान (सलमान खान) के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरी बॉडी थोड़ी बहुत एक्टर सलमान खान जैसी दिखती है. लेकिन वे (सलमान खान) मुझसे काफी बेहतर इंसान है. सलमान खान के सामने मैं कुछ भी नहीं हूं… वो काफी दयालु और दूसरों की मदद करने वाले इंसान है.’

शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में न जाने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया था. क्योंकि मूवी और क्रिकेटर दोनों का प्रेशर काफी अलग होता है. एक मूवी को सक्सेसफुल बनाने काफी मेहनत करनी पड़ती है, जो कि क्रिकेट से काफी अलग है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 04:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola