Orry Transformation: ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) जिन्हें पूरी दुनिया ओरी (Orry) के नाम से जानती है आज उनका एक वीडियो सामने आया है। अब ओरी को जब पैपराजी ने कैप्चर किया तो उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। दरअसल, अब ओरी का ट्रांसफॉर्मेशन हो गया है वो भी इतना जबरदस्त की पहली झलक में तो आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। अपने लेटेस्ट लुक से अब ओरी ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है और साथ ही सबके होश भी उड़ा दिए हैं।
ओरी का दिखा ट्रांसफॉर्मेशन
ओरी का ट्रांसफॉर्मेशन इस वक्त चर्चा में है। दरअसल, अब ओरी ने नॉर्मल कपड़े पहने हैं और कैप लगाकर ओरी ने अपने लम्बे कलर्ड बाल कवर किए हैं। सामने से देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने बाल छोटे करवा लिए हैं। साथ ही चश्मा लगाकर वो बेहद क्यूट और इनोसेंट लग रहे हैं। पहली बार ऐसा लग रहा है जैसे ओरी फैंसी कपड़े छोड़ नॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि पहली बार देखने में वो पहचान में नहीं आ रहे। अब इनके इस सिंपल लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
एयरपोर्ट लुक पर हो रही चर्चा
एक यूजर ने अब ओरी की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आज आदमी लग रहा है।’ एक ने कहा, ‘अब वह एक लड़के की तरह दिखने लगा है।’ तो कोई बोला, ‘आज लग रहा है इंसान।’ लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी ओरहान अवात्रामणि को छपरी बता रहे हैं। ओरी का स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक अब हर जगह छा गया है। बता दें, वैसे तो कुछ दिन पहले ओरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने अपने लम्बे बालों को कलर करवा लिया है जिन्हें वो जमकर फ्लॉन्ट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचीं Sanya Malhotra, पैपराजी की गलती से एक्ट्रेस के साथ हो सकता था भयानक हादसा
फैशन सेंस से बटोरते हैं सुर्खियां
वहीं, अब उन्होंने अपने इन रंगीन बालों को बांधकर उस पर कैप लगा ली है। जिसकी वजह से वो बेहद डिसेंट दिख रहे हैं। बता दें, अक्सर ओरी अपने फैशन सेंस से सभी को चौंका देते हैं। वो खुद पर काम करने की सिर्फ बात नहीं करते बल्कि उन्हें देखकर नजर आता है कि वो अपने लुक्स को लेकर कितने सीरियस हैं। ओरी हमेशा कभी फोन कवर तो कभी अतरंगी हेयर स्टाइल से लाइमलाइट लूट लेते हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines