OMG 2 Box Office Collection Day 8: महज इतने करोड़ में सिमटी Akshay Kumar की 'सोशल अवेयरनेस', 8वें दिन बस इतना कमाया
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 8
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 8
OMG 2 Box Office Collection Day 8: अक्सर ‘सोशल अवेयरनेस’ पर फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को पहले दो दिनों तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन उसके बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढलती नजर आ रही है। फिल्म अपने रिलीज के 8वें दिन तक भी 100 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई, जबकि फिल्म का बजट 100 से 150 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म अपने बजट की भरपाई तक नहीं कर पाई।
महज 10 करोड़ से अपनी ओपमनिंग करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन केवल 4.74 करोड़ की कमाई की, जो 7वें दिन से भी कम हैं। फिल्म ने शुक्रवार, 18 अगस्त को अपने 7वें दिन 5 करोड़ की कमाई की थी। हालांक, फिल्म के लिए 15 अगस्त का दिन सबसे अच्छा साबित हुआ था, क्योंकि फिल्म ने उस दिन सबसे अच्छी कमाई की थी, जो बाकी दिनों के मुकाबले काफी शानदरा थी।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन 300 करोड़ के भी पार पहुंचा ‘तारा सिंह’ का हथौड़ा, जानें कितनी हुई कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ ने पहले दिन 10 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, तीसरे दिन और चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस फिल्म ने बेहद कम कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने पांचवें दिन 18.1 करोड़ की सबसे अच्छी कमाई की। इसके बाद छठे दिन फिल्म ने महज 7.2 करोड़ और 7वें दिन महज 5.58 करोड़ की कमाई की, जो 8वें दिन केवल 4 करोड़ रह गई, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 89.80 करोड़ रुपये की रही।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ के साथ सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘गदर 2’ के सामने OMG 2 कहीं तलक भी नही टिक पाई, लेकिन शुक्रवार 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं, तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार की OMG 2 के आगे घूमर का टिक पाना मुश्किल होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: