---विज्ञापन---

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन 300 करोड़ के भी पार पहुंचा ‘तारा सिंह’ का हथौड़ा, जानें कितनी हुई कमाई

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) की फल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 8 दिनों के अंदर ही बंपर कमाई के साथ-साथ कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। हर जगह बस ‘तारा सिंह’ और ‘गदर 2’ की ही बातें […]

---खबर नीचे जारी है---

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) की फल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 8 दिनों के अंदर ही बंपर कमाई के साथ-साथ कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। हर जगह बस ‘तारा सिंह’ और ‘गदर 2’ की ही बातें हो रही हैं। इसी बीच फिल्म के आठवें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है। फिल्म में 8वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए अपने क्लब में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जमा कर लिया है। अपनी 40 करोड़ से दमदार ओपमिंन करने वाली सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection) ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी।

सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने क्लब में शामिल किया। खास बात ये है कि इस फिल्म में हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की है वो कुछ ही दिनों में। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें: Ghoomer Box Office Collection Day 1: क्या Gadar 2 के सामने टिक पाई अभिषेक बच्चन की ‘Ghoomer’? ऐसी रही पहले दिन की कमाई

---खबर नीचे जारी है---

300 करोड़ के पार पहुंची सनी देओल की Gadar 2 

8वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा। सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे कम दिनों में जबरदस्त कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। इससे पहले ये कारनामा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने करके दिखाया था, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

---खबर नीचे जारी है---

Sunny Deol की फिल्म ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2) की फिल्म ‘गदर 2’ नें हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली जिन फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं, उनमें साउथ डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) और साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश (Yash) की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2 ) का नाम शामिल हैं।

इन फिल्मों नें बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 11 दिन लगाए थे। वहीं, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की ‘दंगल’ (Dangal) को 300 करोड़ का आंकड़ा छुने के लिए 13 दिन लगे थे। इन फिल्मों में सलमान खान (Salman Khan) की ‘टाइगर जिंदा है’ और रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘संजू’ भी शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 19, 2023 07:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola