OMG 2 Box Office Collection Day 6: 15 अगस्त को ऊपर उठने के बाद धड़ाम से नीचे पहुंचे Akshay Kumar, छठे दिन हुआ ऐसा हाल
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 6
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 6
OMG 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाे अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (Oh My God 2) का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म तेजी से ऊपर उठने ही वाली थी, लेकिन अचानक ही धड़ाम से नीचे आ गई। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है, लेकिन उसको वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जिसकी उममीद फिल्म मेकर्स और स्टार कास्ट कर रही थी। हालांकि, 15 अगस्त को फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी, लेकिन रिलीज के छठे दिन फिल्म एक दम से नीचे आ गई।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 10 करोड़ से अपोनिंग की थी, जिबकी उसी दिन रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 40 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद ‘OMG 2’ ने दूसरे दिन 15.30 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़।
फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कमाई की, जो 18 करोड़ के आस-पास थी, लेकिन छठे दिन एक बार फिल्म ऊपर उठने के बाद तेजी से नीचे आ गई। फिल्म ने छठे दिन महज 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 79.27 करोड़ रहा। हालांकि, अभी भी फिल्म से कुछ उम्मीदें लगाई जा रही है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar OMG 2) की फिल्म ‘ओएमजी 2’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘OMG’ का सीक्वल है। इस फिल्म मे अक्षय के साथ परेश रावल (Paresh Rawal) नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन फिल्म का सीक्वल अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। अब देखना ये है कि 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म इस हफ्ते अपने क्लब में 100 करोड़ शामिल कर सकती है या नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: