Gadar 2 Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा रहा 'तारा सिंह' का हथौड़ा, 300 करोड़ के पहुंची करीब
Edited By Vandana Saini

Gadar 2 Box Office Collection Day 6
Edited By Vandana Saini

Gadar 2 Box Office Collection Day 6
Gadar 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन सनी देओल (Sunny Deol) और खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। कमाल की बात ये है कि फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन भी जबरदस्त कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए। कुछ दिनों फिल्म 300 करोड़ रुपये अपने क्लब में शामिल कर लेगी।
पहले दिन 40 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 52 करोड़ रुपये, चौथे दिन 33 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 55.5 करोड़ रुपये तक का दमादार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने छठे दिन करीबन 30 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 250 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है, जो 7वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर हो सकता है।
वहीं उम्मीद की जा रही है कि कुछ दिनों में फिल्म 300 करोड़ तक पहुंच जाएगी। 6 दिनों के अंदर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। इतना ही नहीं फिल्म लगातार कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अपनी साथ रिलीज होने वाली अक्षय कमार (Akshay Kumar) की ‘OMG 2’ और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की ‘जेलर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) साल 2001 में रिलीज हुई अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ‘गदर’ (Gadar) की सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma ) और मनीष वाधवा ( Manish Wadhwa) मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक दम वैसे ही जैसे 22 साल पहले मिला था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: