OMG 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी थी, लेकिन इन चार दिनों के अंदर फिल्म ने अभी तक अपने बजट के मुकाबले आधी भी कमाई नहीं की। फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 10 करोड़ से शुरुआत की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 15.3 करोड़ तक की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 17.55 करोड़ रुपये तक की कमाई की, जो चौथे दिन काफी कम रह गई।
जी हां… फिल्म ने अपने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 11-12 करोड़ रुपये के बीच की कमाई थी, जिसके बाद फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 50-53 रुपर रहा, जो फिल्म के बजट का आधा भी नहीं है, जबिक फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास का बताया जाता है। फिल्म में अक्षय कुमार ‘महादेव के दूत’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 4: 22 साल बाद फिर ‘तारा सिंह’ ने रचा इतिहास, चौथे दिन अपनी ही ‘गदर’ को छोड़ा पीछे
इस हफ्ते पार कर पाएंगी 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ‘सेक्स एजुकेशन’ पर बेस्ड हैं, जिसको लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ही चींटी की चाल रही ही है। ऐसे में ये उम्मीद लगानी थोड़ी मुश्किल है कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ का आकांड़ पार कर लेगी। हालांकि, अक्षय कुमार पिछले साल 2022 से बॉक्स ऑफिस पर मुक्की खा रहे हैं, जिसके बाद उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं।
12 साल पहले फिल्म ने की थी हिट कमाई
बात दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ‘OMG’ का सीक्वल है। उस फिल्म में परेश रावल (Paresh Rawal) नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। उस वक्त फिल्म केवल 60 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर विकिपीडिया के मुताबिक, कुल 193 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines