Gadar 2 Box Office Collection Day 4: 22 साल बाद फिर 'तारा सिंह' ने रचा इतिहास, चौथे दिन अपनी ही 'गदर' को छोड़ा पीछे

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 4

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 4

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की नई कहानी लिख रही है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों के सिर से ‘तारा सिंह’ का क्रेज नहीं उतर रहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से कमाई के मामले में तेजी दिखा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ की कमाई की थी। उनके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ का आकंड़ा पार किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 51 करोड़ की धुंआधार कमाई की।

विज्ञापन

अब चौथे दिन फिल्म ने अपना कमाल दिखाते हुए इतिहास ही रच दिया। वो इतिहास जो फिल्म ने 22 साल पहले साल 2001 में रचा था। जी हां.. फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 33 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन चार दिनों के अंदर 167 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 200 का आकंड़ा पार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 साल पहले भी फिल्म ने रचा था इतिहास

आज के समय में और 22 साल पहले के समय में काफी अंतर हो सकता है, लेकिन सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने साल 2001 में रिलीज होते ही कमाई की कई रिकॉड्स तोड़े थे। 19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 133 करोड़ बटोरे थे। वहीं अब 22 साल बाद एक बार फिर ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अपने ही सीक्वल को कमाई के मामले में मात दे दी।

https://youtu.be/vhwr4vc_GY0

विज्ञापन

जल्द पार करेगी 200 का आंकड़ा

इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने अपना खाता खोलते हुए चार दिनों में 200 का आंकड़ा पर किया था। वहीं अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) कुछ दिनों में इस आकंड़े को पार कर इस साल की शानदार कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ