OMG 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘OMG 2’ (OH MY GOD 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही धीमी चाल चल रही है। वहीं अब तीसरे दिन तक भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काफी मुश्किल हो रहा है। फिल्म ने पहले दिन केवल 10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी रफ्तार दिखी, 14-15 करोड़ के आस-पास रही। हालांकि, तीसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
फिल्म ने अपने रिलीज के तीसरे दिन 17.50 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब भी फिल्म के बजट को देखते हुए बेहद कम है। फिल्म को 100-150 करोड़ तक बताया जा रहा है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अपने बजट के आधे तक भी पहुंच नहीं पाई है। यानी फिल्म के लिए वीकेंड का दिन भी फीका साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: फिनाले से पहले Bigg Boss OTT 2 के घर से आई बुरी खबर, फुकरा इंसान की बहन बोली- प्रार्थना करें
Sunny Deol की ‘गदर 2’ ने रोकी OMG 2 की रफ्तार
वहीं, सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म लगातार कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय के लिए सनी देओल की फिल्म के साथ क्लैश बेहद भारी पड़ गया है। अब देखना ये है कि ये हफ्ता ‘OMG 2’ के लिए कैसा रहेगा?
12 साल पहले OMG ने की थी कितनी कमाई?
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ 12 साल पहले 2001 में केवल 60 करोड़ के बजट में बनी ‘OMG’ का सीक्वल है, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 193 करोड़ थी। उस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल (Paresh Rawal) नजर आए थे।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines