Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss OTT 2: आज, 14 अगस्त को सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2 ) के ग्रैंड फिनाले का दिन है, जिसके लिए फैंस कई हफ्तों से काफी एक्साइटेंड थे, लेकिन हाल में बिग बॉस के घर से एक बुरी खबर आ रही है, जो कंटेस्टेंट और इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) यानी ‘फुकरा इंसान’ (Fukra Insaan) के फैंस के लिए है। इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल, शो के पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत खराब नजर आ रही थी, जिसके बाद अब खबर है कि उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाल में ये खबर उनकी बहन प्रेरणा मल्हान (Prerna Malhan) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उनके फैंस तक पहुंचाई है, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया है। अभिषेक की बहन ने अपेडट देते हुए बताया कि इंफ्लूएंसर फुकरा इंसान घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगें, क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती हैं।
https://www.instagram.com/p/Cv41-_PPw9_/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘तारा सिंह’ का हाल, सामने आए कमाई के आकंडे़ं
अभिषेक मल्हान की बहन बहन प्रेरणा मल्हान (Prerna Malhan) ने अपने ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनहोंने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा ‘अभी पता चला कि अभिषेक की तबियत ठीक नहीं। वो शायद अस्पताल में भर्ती हैं’।
बहन प्रेरणा ने आगे लिथा कि ‘इसलिए वो आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। अभिषेक ने पूरे बिग बॉस ओटीटी के पूरे सीजन में सभी का बहुत एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें’।
#AbhishekMalhan is unwell and probably admitted in hospital according to a tweet from her sister #PrernaMalhan https://t.co/lNQbRGyFh2
— The Khabri (@TheKhabriTweets) August 13, 2023
प्रेरणा मल्हान (Prerna Malhan) के इस पोस्ट के बाद अभिषेक मल्हान के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर की ट्रॉफी के लिए घर में पांच कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), एल्विश यादव (Elvish Yadav), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), मनीषा रानी (Manisha Rani) और बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) थे, जिसमें से अभिषेक अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।