Akshay Kumar OMG 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गोड 2’ (Oh My God 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन वीकेंड में फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में एक्टर (Akshay Kumar) को लेकर एक बड़े हिंदू संगठन ने चौंका देने वाला विवादिय ऐलान किया है। रिपोर्ट्स की माने तो उत्तर प्रदेश के आगरा के एक हिंदू संगठन राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने फिल्म में एक्टर के किरदार और फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
संगठन की ओर ये ऐलान किया गया है कि ‘जो कोई भी अक्षय कुमार को थप्पड़ मारेगा या उस पर थूकेगा उसे 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे’। इस ऐलान को करते हुए संगठन की ओर से कहा गया है कि एक्टर ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। साथ ही संगठन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar OMG 2) के पुतले और फिल्म के पोस्टर भी फूंके।
OMG 2 को लेकर उत्तर प्रदेश में हो रहा प्रदर्शन
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के साथ-साथ दुर्गा वाहिनी की ओर से भी फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। संगठन की संस्थापक वृन्दावन की साध्वी ऋतंभरा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘बॉलीवुड में बार-बार हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फिल्म बनती है ये हिंदू धर्म की उदारता है जो ऐसा होने दे रहे हैं’।
संगठन की संस्थापक का आगे कहना है कि ‘वे हिंदू धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म पर कमेंट करने या बात करने से डरते हैं पहले भी कई बार फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जा चुका है। हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए’।
भगवान शिव के लिए हमारी भक्ति का हुआ अपमान – साध्वी ऋतंभरा
साध्वी ऋतंभरा ने बात करते हुए आगे कहा कि ‘लोगों को भगवान शिव और उनके अलौकिक रूप के लिए हमारी भक्ति के साथ नहीं खेलना चाहिए’। बता दें कि इस फिल्म के ज्यादातर सीन उज्जैन के महाकाल मंदिर के परिसर में फिल्माए गए है, जिनकों लेकर भी साध्वी ऋतंभरा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines