OMG 2 Box Office Collection Day 1: कांति भाई और 'महादेव के दूत' की जोड़ी के 'एजुकेशन' में कहां रही कमी, पहले दिन हुआ बस इतना कलेक्शन
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 1
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 1
OMG 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘OMG 2’ शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दर्शकों ने फिल्म का अच्छा स्वागत किया। फिलहाल फिल्म को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन (OMG 2 Box Office Collection Day 1) भी सामने आ चुका है। फिल्म की बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग हुई थी, जो 50 हजार से ज्यादा थी, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अपने पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म के कमाई की रफ्तार उम्मीद से कुछ धीमी रही।
‘सेक्स एजुकेशन’ पर बेस्ट अक्षय कुमार (Akshay Kumar OMG 2) की ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर केवल 10 करोड़ रुपये तक की ही कमाई कर पाई। हालांकि, अभी असल आंकड़े आने बाकी हैं। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट्स का ऐसा मानना है कि फिल्म की कहानी को देखते हुए वीकेंड पर ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
#OMG2 fares much better than expected, although the numbers are severely impacted by #Gadar2 wave… Recorded better occupancy at prime multiplexes in evening and night shows, which should ensure solid growth over the weekend… Fri ₹ 10.26 cr. #India biz.#OMG2 is heavily… pic.twitter.com/PCeVBP7k0J
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2023
हालांकि, फिल्म की टक्कर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) से हो रही है, जिसके लिए फैंस काफी समय से वेट कर रहे थे। दोनों फिल्मों का जोरदार स्वागत हुआ, लेकिन कमाई के मामले एक मूवी पीछे चल रही है। रिपोर्ट से मुताबिक, ‘गदर 2’ के पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है।
बता दें कि अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी’ (OMG) का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल (Paresh Rawal) मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद तो किया गया था, लेकिन 60 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म ने केवल 4 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: