OG Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. तीसरे दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया. ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘मिराई’ को भी पीछे छोड़ दिया है. पवन कल्याण की फिल्म की कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. दो दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली इस फिल्म की कमाई आने वाले दिनों में भी बढ़ती दिखाई देगी. चलिए जानते हैं तीसरे दिन ‘ओजी’ ने कितनी कमाई की है?
‘ओजी’ का अब तक का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘ओजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने तीन दिनों में 122 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में पवन कल्याण की मूवी ने 171.5 करोड़ की कमाई कर इस साल रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘मिराई’ को छोड़ा पीछे
साउथ की ‘मिराई’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों काफी अच्छी कमाई की, लेकिन ‘ओजी’ अभी भी इस फिल्म से काफी आगे है. ‘मिराई’ ने जहां दुनियाभर में 133 करोड़ की कमाई की है, वहीं दूसरी ओर ओजी की कमाई के आंकड़े 171.5 करोड़ है. इस हिसाब से ‘ओजी’ ‘मिराई’ से 38.5 करोड़ पीछे है. ‘मिराई’ को पीछे छोड़ ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है.वहीं आने वाले दिनों में पवन कल्याण की ओजी के आंकड़े और ज्यादा बढ़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan की बिगड़ी तबीयत, They Call Him OG स्टार को क्या हुआ?
‘ओजी’ में कौन-कौन?
पवन कल्याण की ‘ओजी’ की कास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण के साथ-साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. सुजीत के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में आपको एक्शन के साथ-साथ थ्रिल सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में पवन कल्याण रिटायर्ड गैंगस्टर ओजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसे ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines