OG Box Office Collection Day 2: 'ओजी' ने 2 दिनों में ही की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की ओजी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 5 फिल्मों को धूल चटा दी है. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

OG Movie Collection, pawan kalyan, og box office report

पवन कल्याण की 'ओजी' ने 5 फिल्मों को चटाई धूल

OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. दो दिनों में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. कमाई के मामले में ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी पीछे भी छोड़ दिया है. इसके साथ ही और भी बड़ी-बड़ी फिल्मों को पवन कल्याण की मूवी ने धूल चटा दी है. सोशल मीडिया पर भी ओजी को काफी पसंद किया जा रहा है. पवन कल्याण और इमरान हाशमी को एक्शन फॉर्म में देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं ओजी ने कितनी कमाई की और किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है?

‘कुली’ से कितनी पीछे?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन पवन कल्याण की फिल्म ने 19.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म ने महज दो दिनों में 104 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘ओजी’ ने अब तक 144 करोड़ की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन से पवन कल्याण की फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. हालांकि पवन कल्याण की ये मूवी रजनीकांत की कुली से अभी भी पीछे है. कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 517.09 करोड़ है. इसके मुताबिक कुली से ओजी अभी 373.09 करोड़ पीछे है.

इन फिल्मों को चटाई धूल

ओजी ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनमें ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘बागी 4’, ‘परम सुंदरी’, ‘मधरासी’ और ‘मिराई’ है. ‘जॉली एलएलबी 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 113 करोड़, बागी 4 का 77.6 करोड़, परम सुंदरी का 84.24 करोड़, मधरासी का 98.12 और मिराई का 131.75 करोड़ ही है. आंकड़ों के हिसाब से पवन कल्याण की ‘ओजी’ अभी इन पांच फिल्मों से कमाई के मामले में काफी दूर है.

मूवी में कौन-कौन?

वहीं दूसरी ओर ओजी फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं. पवन कल्याण और इमरान हाशमी के साथ-साथ फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. सुजीत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ