Netflix Trending Film: साउथ की फिल्में आजकल ऑडियंस के दिलों पर छाई हुई हैं. इन फिल्मों पर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें रोमांस के साथ-साथ भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको सपनों और हकीकत उलझी कहानी देखने को मिलेगी. फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन की इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म का नाम ‘ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फहाद फासिल ने इस मूवी में एबी मैथ्यू का किरदार निभाया है. इसके साथ ही कल्याणी प्रियदर्शन ने एबी की मंगेतर निधि का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी शुरू होती है जहां शादी से एक रात पहले निधि अपने मंगेतर एबी के घर आती हैं और एबी को अपने सपने के बारे में बताती हैं. निधि बोलती है कि मुझे सपना आया कि तुम एक सफेद घोड़े पर बारात लेकर आए हो. इस पर निधि एबी को फोर्स करती हैं कि तुम्हें अब बारात लेकर सफेद घोड़े पर ही आना होगा.
यह भी पढ़ें: Kantara से Saiyaara तक, Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 जबरदस्त फिल्में
ट्विस्ट एंड टर्न्स
एबी फटाफट कहीं से सफेद घोड़े का इंतजाम करता है और अगले दिन निधि के घर बारात लेकर पहुंच जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एबी अपनी शादी वाले दिन ही घोड़े से नीचे गिर जाता है और वो कोमा में चला जाता है. 300 से ज्यादा दिनों के बाद जब एबी कोमा से बाहर आता है तो निधि उसे छोड़कर चली जाती है. इसके बाद फिल्म की कहानी इन दोनों की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी बीच एबी निधि से दूर बैंगलोर चला जाता है, जहां उसकी मुलाकात रेवती नाम की लड़की से होती है. एबी की तरह ही रेवती भी प्यार की मारी होती हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix के साथ वीकेंड बनाए मजेदार, ये 5 ट्रेंडिंग वेब सीरीज और फिल्में करें बिंज वॉच
फिल्म में मिलेगी डार्क कॉमेडी
एबी जब रेवती की कहानी जानता है तो उसे पता चलता है कि रेवती जिस लड़के से प्यार करती थी उसकी मौत हो जाती है, जिसके बाद से रेवती डिप्रेशन में रहती है. एबी रेवती को डिप्रेशन से निकालता है और उसे लाइफ जीना सिखाता है. इसके बाद एबी निधि के पास जाता है और उसे अपने सपने के बारे में बताता है जो उसे कोमा के दिनों में हर बार आता था. इसके बाद दोनों अपने रिश्ते की डोर को सुलझाकर एक-दूसरे के हो जाते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में फहाद और कल्याणी के साथ-साथ रेवती ने भी लीड रोल निभाया है.
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines