Kantara से Saiyaara तक, Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 जबरदस्त फिल्में

Netflix Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कुछ लेटेस्ट फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. ‘कांतारा’ से लेकर ‘सैयारा’ तक इस लिस्ट में शामिल है. चलिए जानते है लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?

Netflix trending movies in india, netflix trending movies, kantara

नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड कर रही ये 5 फिल्में

Netflix Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर भारत में कई लेटेस्ट फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो जल्द ही इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इनमें से कुछ फिल्मों को तो आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी भी है जो साल 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी भी ट्रेंड कर रही है. फ्री टाइम में बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

विज्ञापन

Mahavatar Narsimha

अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ये एनिमेटेड फिल्म भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में भगवान विष्णु के वराह और नरसिंह अवतार के बारे में दिखाया गया है. फैमिली के साथ देखने के लिए ये बेस्ट चॉइस है. ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

Kantara

ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड कर रही है. हाल ही में सिनेमाघरों में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने खुद इसमें लीड रोल भी निभाया है. ऋषभ के साथ-साथ फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

Odum Kuthira Chaadum Kuthira

फहाद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन की ये रोमांटिक फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. अल्ताफ सलीम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में लव स्टोरी के साथ-साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा. फहाद और कल्याणी के साथ-साथ फिल्म में रेवती पिल्लई और विनय फोर्ट मुख्य भूमिका में हैं.

Son Of Sardaar 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ये लेटेस्ट कॉमेडी मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसे आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें अजय और मृणाल के साथ-साथ रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, चंकी पांडे और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

Saiyaara

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. अहान अपनी डेब्यू मूवी से ही स्टार बन गए हैं. इसके साथ ही फिल्म के गानों को भी खूब प्यार मिल रहा है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ