हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sara Ali Khan को देखने पहुंची भीड़ में मची भगदड़, कई लोग घायल, कैसी हैं 'सारा'?

Sara Ali Khan: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बीते दिन ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंची। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
सारा अली खान

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फैन फॉलोइंग बहुत ही दमदार है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा फैंस भी परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिन सारा के साथ हुआ जो राउरकेला हॉकी स्टेडियम पहुंचीं। जैसे ही लोगों को पता चला की सैफ की नवाबजादी वहां आई हैं तो उन्होंने एक झलक पाने के लिए स्टेडियम का दरवाजा ही तोड़ दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं सारा के फैंस को अब उनकी चिंता सता रही है कि वो कैसी हैं।

सारा को देखने के लिए मची भगदड़

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग का आखिरी दिन था। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी पहुंचीं और अपना डांस परफॉर्मेंस भी दिया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस की लाइन लग गई। स्टेडियम में जगह न होने पर मेन गेट बंद कर दिया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस आक्रोश में आ गए और उन्होंने दरवाजा ही तोड़ डाला।

यह भी पढ़ें: ‘सोल्जर’ से लगाया दिल और विदेशी संग रचाई शादी, MMS पर विवाद, IPL की स्टार

विज्ञापन

कई लोग घायल

इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए, हालांकि अभी तक सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन जो लोग जख्मी हुए हैं उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। भगदड़ को कंट्रोल करने के लिए स्थानीय पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, लेकिन फैंस ने इसकी भी परवाह नहीं की।

कैसी है सारा

जैसे ही सारा अली खान के फैंस को इस भगदड़ केस के बारे में पता चला तो वो चिंता में पड़ गए कि सारा कैसी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सारा एकदम ठीक हैं, उन्होंने इस समारोह में तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा गाने पर भी परफॉर्म किया। सारा की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिए, लेकिन उस चांद पर भगदड़ ने ग्रहण लगा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कास्टिंग काउच पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, बोलीं- निर्देशक ने की गंदी डिमांड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola