कास्टिंग काउच पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, बोलीं- निर्देशक ने की गंदी डिमांड

Priyanka Chopra Casting Couch Experience: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी फेमस हो गई हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में उन्होंने जो परेशानियां झेली और कास्टिंग काउच का दर्द झेला उसके बारे में भी एक्ट्रेस ने खुलकर बात की।

Priyanka Chopra Casting Couch Experience

Priyanka Chopra Casting Couch Experience

Priyanka Chopra Casting Couch Experience: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस  के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना इतना आसान नहीं था। इंडस्ट्री से कोई बैकग्राउंड न होने के बावजूद भी उन्होंने कम समय में ही बड़ा नाम बना लिया। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों में बात की और कास्टिंग काउच पर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ग्लैमर की दुनिया में पैर जमाने के लिए कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर किया एक्सपीरियंस

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फोर्ब्स पॉवर वूमन समिट में बात करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों के एक्पीरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो 19 साल की थीं तब उन्हें एक डायरेक्टर ने परेशान किया। उसने कहा कि जब फिल्म में कॉस्ट्यूम के लिए डायरेक्टर से अपने ड्रेस को लेकर स्टाइलिस्ट से बात करने की बात की तो डायरेक्टर ने एक ऐसी बात की जिससे प्रियंका हैरान हो गईं।

विज्ञापन

डायरेक्टर ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कॉस्ट्यूम के बारे में स्टाइलिस्ट से बात करने के लिए कहा तो डायरेक्टर ने फोन उठाया और कहा, लोग उसकी पैंटी देखने के लिए फिल्म देखने आएंगे। ऐसे में उनकी ड्रेस बहुत छोटी होनी चाहिए। इस बात को डायरेक्टर ने दो बार दोहराया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब डायरेक्टर ने इस बात को हिन्दी में ये रिपीट किया तो सुनने में बहुत ही गन्दा लगा।

विज्ञापन

इस इंसीडेंट ने झकझोर दिया

किसी भी एक्ट्रेस के लिए कास्टिंग काउच का पेन सहन करना आसान नहीं होता। प्रियंका चोपड़ा के लिए भी ये आसान नहीं था। वो इस बात से पूरी तरह से टूट गईं और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अपनी मां से कहा कि वो उस इंसान को कैसे फेस कर सकती हैं जो ऐसी बातें बोल रहा हो। एक्ट्रेस ने दोबारा उस डायरेक्टर के साथ कभी भी काम नहीं किया। एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी की वजह से डिप्रेशन का दर्द भी झेला है जब उन्हें इंडस्ट्री में सभी ने काम देने से इंकार कर दिया तो उन्हें लगा अब करियर खत्म हो गया है। ऐसे में एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ