Odia Rapper Abhinav Singh AKA Juggernaut Dies: ओडिशा के मशहूर रैपर अभिनव सिंह, जिन्हें ‘जगरनॉट’ के नाम से भी जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद की जान ले ली है। वो बंगलूरू स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। उनके परिवार का दावा है कि पत्नी के टॉर्चर के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।
ओडिशा रैपर इंडस्ट्री को लगा झटका
ओडिशा के रैपर अभिनव सिंह के निधन से हर कोई हैरान है। उनके फैंस को ये खबर सुनने के बाद बड़ा झटका लगा है। वो ‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर थे। कथित तौर पर अभिनव सिंह ने खुद की जान ली है। वो रहस्यमयी परिस्थितियों में बंगलूरू के अपने अपार्टमेंड में मृत पाए गए। रैपर अभिनव सिंह के परिवार का दावा है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार वालों ने उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था, जिनकी वजह से अभिनव ने ये कदम उठाया है।
महज 32 साल के थे अभिनव
पुलिस ने रैपर की मौत के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव सिंह अपने बंगलूरू के कडुबीसनहल्ली स्थित किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। रविवार रात को वो अपार्टमेंट में मृत पाए गए। शुरुआती जांच में अभिनव की मौत की वजह खुदकुशी ही बताई जा रही है।
प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे रैपर
‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर रैपर के परिवार ने आरोप लगाया है कि वैवाहिक मतभेद और पत्नी के झूठे आरोपों के चलते काफी परेशान था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव बंगलूरू की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
उड़िया रैप इंडस्ट्री का बड़ा नाम
रिपोर्ट्स में ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि ‘जगरनॉट’ ने पत्नी के झूठे आरोपों से परेशान होकर जहर खाकर उन्होंने खुद की जान ले ली है। अभिनव सिंह उड़िया रैप इंडस्ट्री का बड़ा मशहूर चेहरा थे। उन्होंने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया। इनमें मसी टोर यानी तन्मय साहू का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 5 स्ट्रॉन्ग सेलेब्स को किसकी लगी ‘नजर’? हर डिश से जज नाखुश
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines