पत्नी के टॉर्चर के बाद 32 साल के रैपर ने ले ली खुद की जान, परिवार ने किया दावा!

Odia Rapper Abhinav Singh AKA Juggernaut Dies: रैपिंग इंडस्ट्री से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। ओड़िया रैपर ने 32 साल की उम्र में खुद की जान ले ली है।

Odia Rapper Abhinav Singh AKA Juggernaut Dies

Odia Rapper Abhinav Singh AKA Juggernaut Dies

Odia Rapper Abhinav Singh AKA Juggernaut Dies: ओडिशा के मशहूर रैपर अभिनव सिंह, जिन्हें ‘जगरनॉट’ के नाम से भी जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद की जान ले ली है। वो बंगलूरू स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। उनके परिवार का दावा है कि पत्नी के टॉर्चर के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

ओडिशा रैपर इंडस्ट्री को लगा झटका 

ओडिशा के रैपर अभिनव सिंह के निधन से हर कोई हैरान है। उनके फैंस को ये खबर सुनने के बाद बड़ा झटका लगा है। वो ‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर थे। कथित तौर पर अभिनव सिंह ने खुद की जान ली है। वो रहस्यमयी परिस्थितियों में बंगलूरू के अपने अपार्टमेंड में मृत पाए गए। रैपर अभिनव सिंह के परिवार का दावा है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार वालों ने उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था, जिनकी वजह से अभिनव ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Singh (@juggernautsingh)

महज 32 साल के थे अभिनव 

पुलिस ने रैपर की मौत के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव सिंह अपने बंगलूरू के कडुबीसनहल्ली स्थित किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। रविवार रात को वो अपार्टमेंट में मृत पाए गए।  शुरुआती जांच में अभिनव की मौत की वजह खुदकुशी ही बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे रैपर

‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर रैपर के परिवार ने आरोप लगाया है कि वैवाहिक मतभेद और पत्नी के झूठे आरोपों के चलते काफी परेशान था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव बंगलूरू की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

उड़िया रैप इंडस्ट्री का बड़ा नाम

रिपोर्ट्स में ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि ‘जगरनॉट’ ने पत्नी के झूठे आरोपों से परेशान होकर जहर खाकर उन्होंने खुद की जान ले ली है। अभिनव सिंह उड़िया रैप इंडस्ट्री का बड़ा मशहूर चेहरा थे। उन्होंने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया। इनमें मसी टोर यानी तन्मय साहू का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ