Vikrant Massey on Retirement Post: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी का भी अहम रोल है, हालांकि लीड स्टार शाहिद कपूर हैं. फिल्म के टीजर में शाहिद कपूर के साथ-साथ विक्रांत मैसी का भी लुक दिखाया गया था. फैंस विक्रांत के लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में अपनी वायरल रिटायरमेंट पोस्ट के बारे में भी रिएक्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं विक्रांत मैसी ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?
क्या बोले विक्रांत मैसी?
विक्रांत मैसी ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी रिटायरमेंट की वायरल पोस्ट के बारे में बाते करते हुए सफाई दी है. एक्टर ने कहा, ‘मैंने X पर जितने सीमित शब्द मिलते हैं, उनमें पूरी बात समझाने की कोशिश की. लेकिन अब समझ आया कि लोग उसे ठीक से समझ नहीं पाए और कई बातों का गलत मतलब निकाल लिया. मैं सिर्फ थोड़ा आराम करना चाहता था, क्योंकि उस वक्त मैं बहुत ज्यादा तनाव में था.’
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 245 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा
रिटायरमेंट पर की बात
विक्रांत ने आगे कहा, ‘एक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर एक्टिंग से जुड़ी इमोशनल मेहनत को नजरअंदाज कर दिया जाता है. 16 घंटे की लंबी थकाने वाली शिफ्टों के साथ-साथ, मैंने एक ही साल में 4 फिल्मों (जैसे 12वीं फेल और साबरमती रिपोर्ट) में मुश्किल किरदार निभाए, जिससे मेरे पर मानसिक दबाव भी पड़ा. मुझे लगने लगा कि मेरी एक्टिंग नीरस होती जा रही है, इसलिए मैंने खुद को एक बेहतर कलाकार बनाने के लिए नई शुरुआत करने का फैसला किया.’
यह भी पढ़ें: 6 करोड़ में बनी थी सलमान खान की वो फिल्म, जिसमें 5-6 नहीं बल्कि 14 गाने थे, कमाई के मामले में भी तोड़ा रिकॉर्ड
‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे एक्टर
बता दें विक्रांत मैसी ने साल 2024 में टेंपरेरी रिटायरमेंट पोस्ट शेयर की थी. जिसके बाद उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे और फैंस ने मान लिया था कि अब एक्टर कभी फिल्म नहीं करेंगे. हालांकि एक्टर ने बाद में क्लीयर करते हुए कहा था कि वो सिर्फ कुछ टाइम के लिए ब्रेक ले रहे हैं और वो फिल्मों में काम करना जारी रखेंगे. फिलहाल एक्टर ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines