हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन इस बीच विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर को लेकर एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
विशाल भारद्वाज ने बताया क्यों नहीं किया था अभी तक नाना पाटेकर के साथ काम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज की गई है. इस मूवी ने अब तक 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे है. लेकिन जब फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से सवाल पुछा गया की आपने अभी तक नाना पाटेकर साथ काम क्यों नहीं किया था.

यह भी पढ़ें: O Romeo vs Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा? जानें कमाई के मामले में कौन आगे

विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के बारे में क्या कहा

आपको बता दें कि ‘ओ रोमियो’ के स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में गए थे. जहां कपिल शर्मा ने फिल्म निर्देशक से सवाल पूछा की आपने अभी तक किसी भी फिल्म में नाना पाटेकर को कास्ट क्यों नहीं किया था, जब आप उन्हें लंबे समय से जानते हैं. इसका जवाब देते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा कि यह मेरी गलती थी.  उन्होंने कहा की मैने इससे पहले नाना के सामने इस तरह का रोल कभी रखा ही नहीं था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई

नाना पाटेकर से सब लोग डरते थें.

‘ओ रोमियो’ के निर्देशक ने आगे कहा कि नाना पाटेकर से सब डरते हैं. हालांकि, वो एक नेक दिल इंसान है. इतना ही नहीं विशाल भारद्वाज ने आगे कहा कि नाना मुझसे नाराज थे क्योंकि मैंने पहले कभी उनके साथ काम किया ही नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि नाना मुझसे जब भी मिलते थे, तो वो मुझे कहते थे मैं नाना पाटेकर हुं एक एक्टर हूं. विशाल ने आगे कहा कि वो मुझसे पूछते थे कि मैं कब उनको कास्ट करुंगा, जिसे सुनकर मुझे बहुत शर्मिंदगी होती थी. लेकिन अब हमने साथ में काम किया है, बस थोड़े समय ज्यादा लग गया. कपिल शर्मा ने कहा कि नाना पाटेकर उनके शो में अभी तक नजर नहीं आए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola