हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'Dhurandhar और Animal जैसी एक्सपेक्टेशन…', O Romeo फेम एक्टर ने फिल्म के कलेक्शन पर की बात

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं हाल ही में फिल्म के एक्टर ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

O Romeo: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी हो रही है. ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसी पर अब फिल्म के एक्टर हुसैन दलाल ने बात की है. एक्टर ने बताया कि ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से कंपेयर करना गलत है. साथ ही एक्टर ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी बातें की. चलिए आपको भी बताते हैं ओ रोमियो एक्टर हुसैन दलाल ने क्या कुछ कहा?

क्या बोले एक्टर?

हुसैन दलाल ने फिल्म में शाहिद कपूर के वफादार दोस्त छोटू का किरदार निभाया है. एक्टर का ये किरदार काफी पॉपुलर हो रहा है और ऑडियंस भी इस किरदार की काफी तारीफ कर रही है. एक्टर ने हाल ही में फिल्म के धीमे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बातें की हैं. हुसैन ने हिंदुस्तान टाइम्स को कहा कि हम हर नई फिल्म की तुलना पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करने की कोशिश करते हैं. ये बहुत अजीब है. हर कहानी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं बनाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, उदयपुर से सामने आईं खास झलकियां

विज्ञापन

कलेक्शन पर की बात

एक्टर ने आगे कहा, ‘नई फिल्मों से ‘धुरंधर’ या ‘एनिमल’ जैसी एक्सपेक्टेशन करना गलत है. ‘ओ रोमियो’ भी वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर चुकी है, लेकिन इस फिल्म को पिछली फिल्मों से कंपेयर किया जा रहा है और कम आंका जा रहा है.’ एक्टर ने आगे कहा कि फिल्मों की तारीफ उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि उनकी कहानी, कला और भावनात्मक गहराई के आधार पर होनी चाहिए और विशाल भारद्वाज की फिल्मों में अक्सर ये ही देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Assi और Do Deewane Seher Mein चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुईं फुस्स, O Romeo का कैसा हाल?

विज्ञापन

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

बता दें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 90.85 करोड़ कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही भारत में ये आंकड़ा 57.45 करोड़ है. फिल्म की कमाई में वीकेंड पर भी उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और हुसैन दलाल के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola