Nysa Devgan Birthday: आज अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा देवगन का बर्थडे है। इंडस्ट्री की स्टारकिड आज अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर फैमिली तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। निसा (Nysa Devgan) की मां और पापा ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है।
20 साल की हुई निसा देवगन (Nysa Devgan Birthday)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में निसा देवगन का नाम टॉप की स्टारकिड की लिस्ट में लिया जाता है। वे अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। पार्टी हो या इवेंट पैप्स अक्सर उन्हें कैमरे में कैद कर लेते हैं। आए दिन वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। महज 20 साल की उम्र में ही वे इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं।
अजय देवगन ने लिखा प्यारा नोट
आज उनके बर्थडे के मौके पर फ्रैंड्स से लेकर फैमिली तक निसा के लिए स्पेशल पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में पापा अजय देवगन (Ajay Devgn) और मॉम काजोल (Kajol) का भी नाम शामिल है। अजय देवगन और मां काजोल ने बेटी को 20वें बर्थडे पर बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। पापा अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बेटी निसा (Nysa Devgan) के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बेटी के लिए नोट लिखा है। उन्होंने लिखा- “तुम मेरा गर्व हो। हैप्पी बर्थडे बेबी।”
काजोल ने शेयर की फोटो
वहीं मॉम काजोल ने लाडली निसा के साथ भी अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को देखते हुए स्माइल कर रहे हैं। काजोल ने यह फोटो साझा करते हुए लिखा- “यह हम हैं और हमारी कहानी है। मुझे तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर और दिमाग बहुत पसंद है और हां तुम्हारा प्यारा सा खूबसूरत दिल भी। लव यू टू बिट्स बेबी गर्ल और आप हमेशा मुस्कुराएं और हमेशा मेरे साथ हंसें!”
बता दें कि नीसा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से की है। फिलहाल निसा इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखे हुए हैं और हायर स्टडीज के लिए वह स्विट्जरलैंड शिफ्ट हो गई हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
2 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines