Nysa Devgan Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी निसा देवगन 20 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल को उन्होंने अपना 20वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उन्होंने फैमिली के बीच में अपना केक कट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है।
घर पर सेलिब्रेट किया बर्थडे (Nysa Devgan Birthday Celebration)
अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी निसा बहुत ही फेमस स्टारकिड हैं। इवेंट से लेकर सोशल मीडिया पर हर जगह वे नजर आ जाती हैं। कल 20 अप्रैल को निसा का बर्थडे था। इस मौके पर उनके फ्रेंड्स से लेकर फैमिली तक ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिए। निसा देवगन का 20वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सामने आया वीडियो
निसा देवगन के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। इस वीडियो में निसा अपने परिवार के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। वीडियो में निसा के पापा अजय देवगन और उनकी मां नीसा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करने के साथ ही साथ निसा को बर्थडे विश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Fast X Trailer 2: एक्शन और थ्रिल से भरपूर फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एक्टिंग में नहीं है कोई दिलचस्पी
निसा देवगन भले ही बेहद फेमस स्टारकिड हो लेकिन उन्हें लाइमलाइट और इंडस्ट्री से दूसर रहना ही पसंद है। कई बार काजोल और अजय देवगन इंटरव्यू में बता चुके हैं कि निसा को एक्टिंग में कोई भी दिलचस्पी नहीं है।अजय ने बताया था कि नीसा का फिल्मों में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है और ना ही वह फिल्मों में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
बता दें कि नीसा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से की है। फिलहाल निसा इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखे हुए हैं और हायर स्टडीज के लिए वह स्विट्जरलैंड शिफ्ट हो गई हैं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
25 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines