Nyra Banerjee Video Viral: टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर नायरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नायरा के साथ बड़ा हादसा हो सकता है. अभिनेत्री का ये वीडियो दुर्गा पूजा से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
धुनुची डांस परफॉर्म कर रही थी एक्ट्रेस
दरअसल, सोशल मीडिया पर नायरा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने हुए है. इस दौरान नायरा बंगाल के पारंपरिक डांस धुनुची परफॉर्म कर रही है और डांस करते हुए अचानक से जिस मिट्टी के बर्तन को घुमा रही होती है, वो उनकी साड़ी में फंस जाता है. इससे तुरंत ही एक्ट्रेस का बैलेंस भी बिगड़ जाता है.
फोटोग्राफर्स ने की मदद
नायरा के हाथ का बर्तन उनकी साड़ी में फंस जाने के कारण वहां खड़े फोटोग्राफर्स ने तुरंत ही एक्ट्रेस की ममद की और एक बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो फैंस टेंशन में आ गए. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि शुक्र है कि आप ठीक हैं.
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि आप ध्यान रखो. तीसरे यूजर ने कहा कि पहले रिर्हसल करना चाहिए था. एक और यूजर ने कहा कि ध्यान से करना चाहिए. एक अन्य ने लिखा कि जब नहीं आता, तो क्यों ही करना? एक ने कहा कि छोटी से लापरवाही कुछ भी करा सकती है, इसलिए ध्यन रखो. एक ने कहा कि इसे मजाक में ना लें बल्कि ध्यान से करें. इस तरह यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं.
दुर्गा पूजा से वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि नायरा का ये वीडियो दुर्गा पूजा से सामने आया है. मुखर्जी परिवार हर साल दुर्गा मां का पंडाल लगाता है, जिसमें हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी तक के सितारें जाते हैं. इस दौरान नायरा भी मां का आशीर्वाद लेने पहुंची. हालांकि, उनके साथ बड़ा हादसा होते-होते टला है, जिससे सभी दुर्गा मां को धन्यवाद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- October OTT Releases 2025: इस महीने मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines