News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
October OTT Releases 2025: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. अक्टूबर के महीने में थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं. ना सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी पर भी इस महीने एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस महीने ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है?
अगर आप भी सीरीज के शौकिन हैं, तो ‘नोबडी वांट्स दिस’ का दूसरा सीजन आने वाला है. इस सीरीज का दूसरा सीजन 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जागा. सीरीज में क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूप और टिमोथी सिमंस अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
निकोल वालेस और गेब्रियल ग्वेरा की पॉपुलर फिल्म ‘अवर फॉल्ट’ भी अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म में आपको इन दोनों स्टार्स के अलावा फ्रैन मोरसिलो, मार्टा हाजस, इवान सांचेज, गोया टोलेडो, विक्टर वरोना, ईवा रुइज, गैब्रिएला एंड्राडा, एलेक्स बेजर, जेवियर मोर्गाडे और फेलिप लंदनो भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 16 अक्टूबर, 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.
अगर आप भी कोंकणा सेन शर्मा की एक्टिंग के दीवाने हैं और उनकी सीरीज का ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. इस सीरीज को आप 10 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. बता दें कि सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है.
अगर आप भी मिस्ट्री से भरा ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ‘द वूमन इन केबिन 10’ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें आपको एक पत्रकार की कहानी देखने को मिलेगी, जो एक असाइनमेंट के लिए एक आलीशान यॉट पर जाती है और एक यात्री को पानी में गिरते हुए देखती है. हालांकि, पत्रकार की बात पर कोई यकीन नहीं करता और वो सच बाहर लाने के लिए अपनी जान जोखिम मं डाल देती है. इसे आप 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फिल्म ‘मधरसी’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में 11 अक्टूबर, 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में आपको शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आपको कमाल का एंटरटेनमेंट मिलेगा.
साल 2025 की फिल्म ‘स्टीव’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 3 अक्टूबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में आपको सिलियन मर्फी, ट्रेसी उलमैन, जे लाइकुर्गो, सिम्बी अजिकावो और एमिली वॉटसन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
इस शो में आपको एक वीडियो गेम डेवलपर की कहानी देखने को मिलेगी. इस शो में श्रद्धा श्रीनाथ, हेमा और विविया संथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इसे 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. आज दशहरे के मौके पर अगर आप भी घर बैठे कुछ खास देखना चाहते हैं, तो आप इस शो को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari X Review: जाह्नवी-वरुण की जोड़ी हिट या फ्लॉप? ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।