कंफर्म! Rakhi Sawant को है 10cm का ट्यूमर, शनिवार को होगी सर्जरी

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत का हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसमें कंफर्म हो गया है कि राखी को ट्यूमर है। बता दें कि इसकी पुष्टि खुद राखी सावंत ने की है और कहा है कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को इसकी सर्जरी होगी।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत बीते दो-तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है। एक्ट्रेस को लेकर फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब राखी का हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार राखी ने खुद इसकी पुष्टि की है कि उनको ट्यूमर है और वो इसकी सर्जरी करवाने वाली हैं। फैंस को ड्रामा क्वीन की चिंता सता रही है। बता दें कि राखी के पहले पूर्व पति रितेश ने बीते दिन इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। वहीं, अब राखी ने खुद इसे कंफर्म किया है।

विज्ञापन

राखी ने खुद किया कंफर्म

हाल ही में राखी सावंत ने मीडिया के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया। इस दौरान राखी ने कहा कि मैं हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही हूं, लेकिन मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी। राखी ने आगे कहा कि मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को इसकी सर्जरी होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी हेल्थ के बारे में ज्यादा नहीं बता पाऊंगी, लेकिन रितेश आपको अपडेट देते रहेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

मैं आपको ट्यूमर दिखाऊंगी- राखी

इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरी हेल्थ अपडेट आपके सबके साथ शेयर करते रहेंगे। साथ ही सर्जरी होने के बाद मैं आपको ट्यूमर दिखाऊंगी। हालांकि मैं डॉक्टर नहीं हूं, मैं एक एक्टर हूं, लेकिन फिर भी मैं सभी चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं। उन्होंने कहा कि यहां के डॉक्टर बहुत अच्छे हैं और वे अपना काम पूरी तरह से कर रहे हैं। मैंने अपनी लाइफ में कभी हार नहीं मानी है। मैंने बचपन से कई चीजों का सामना किया है और मैं कई लड़ाइयों से लड़ी हूं।

मेरे साथ मेरी मां का आशीर्वाद है

राखी ने कहा कि मैं अब ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ने ही जा रही हूं, मैं जानती हूं कि मुझे कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि मेरे साथ मेरी मां का आशीर्वाद है और वह हमेशा मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस आऊंगी। राखी ने रोते हुए आगे कहा कि छोटा सा ट्यूमर ही तो है निकल जाएगा। मैं जल्दी वापस आऊंगी और नाचूंगी भी गाऊंगी भी। मैं नहीं जानती थी कि मुझे ट्यूमर है, मैं टॉवल में डांस कर रही थी और जब मैं घर लौटी तो बेहोश हो गई और मुझे अस्पताल ले जाया गया। सभी रिपोर्टों के बाद सामने आया कि मुझे ट्यूमर है, लेकिन मुझे पता है कि मैं सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आऊंगी।

विज्ञापन

पहले पति ने दी थी राखी की हेल्थ की जानकारी

बता दें कि राखी सावंत के पहले पति ने राखी की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि राखी को सीने और पेट में तेज दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में सामने आया कि राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। साथ ही कहा गया कि डॉक्टरों को शक है कि ये कैंसर हो सकता है। रितेश ने सभी से राखी के लिए दुआ करने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ