आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा दिन भी नहीं बचे है। ऐसे में लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हाल ही में सुनने में आया था आमिर की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ यूट्यूब पर फ्री में रिलीज की जाएगी, लेकिन फिल्म यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम नहीं होगी। अब आमिर ने बताया है कि उनकी एक फिल्म यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम की जाएगी। आइए जानते हैं कि आमिर ने इस पर क्या कहा है?
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ओटीटी पर नहीं आएगी
दरअसल, आमिर खान बता चुके हैं कि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म को आप सिर्फ थिएटर्स में देख सकते हैं। हालांकि, हाल ही में फिल्म ‘तारे जमीन पर’ फैन मीटअप के दौरान आमिर खान ने फैंस के कई कन्फ्यूजन को भी दूर किया। इस दौरान जब होस्ट एक सीन को आमिर को दिखाना चाहती थी, लेकिन वो नहीं दिखा पाई क्योंकि साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है।
‘तारे जमीन पर’ फ्री में होगी स्ट्रीम
इस पर आमिर ने कहा कि हां, ये फिल्म कहीं भी अवेलेबल नहीं है और इसके बाद आमिर ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। आमिर ने आगे कहा कि एक काम करते हैं, मेरे यूट्यूब चैनल आमिर खान टॉकीज पर मैं अपनी टीम से कहूंगा कि वो फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को फ्री में अपलोड कर दें। हालांकि, ये फिल्म वहां लंबे टाइम के लिए नहीं बल्कि एक से दो हफ्ते के लिए ही होगी।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान की ये बात सुनने के बाद वहां बैठे लोग खुश हो गए। बता दें कि बॉलीवुड हंगामा पर छपी रिपोर्ट के अनुसार ये अनाउंसमेंट सामने आई है। इसके अलावा अगर आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर के खाते में इस टाइम कई बड़ी फिल्में हैं। जी हां, फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इसके बाद आमिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Rana Naidu 2 के ट्रेलर की आते ही हुई चर्चा, Rana Daggubati-Arjun Rampal की जोड़ी पर यूजर्स की राय क्या?
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
38 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
57 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines