Rana Naidu 2 के ट्रेलर की आते ही हुई चर्चा, Rana Daggubati-Arjun Rampal की जोड़ी पर यूजर्स की राय क्या?

अवेटेड सीरीज ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि यूजर्स ने इस पर क्या कहा है?

Rana Naidu 2

'राणा नायडू 2' के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना? image credit- youtube

मोस्ट पॉपुलर और अवेटेड सीरीज ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद दमदार है। ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया है और यूजर्स इसके बारे में बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने इस पर अपनी राय भी देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि ‘राणा नायडू 2’ के ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स का क्या कहना है?

विज्ञापन

‘राणा नायडू 2’ के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना?

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने ट्रेलर को देखने के बाद कहा कि पहला सीजन कमाल का था, ट्रेलर भी बहुत दमदार है और कास्ट तो पूरी बवाल है। दूसरे यूजर ने इस पर कहा कि अब आएगा मजा। तीसरे यूजर ने कहा कि अर्जुन रामपाल ने बवाल काट दिया। एक और यूजर ने कहा कि राणा और अर्जुन बढिया जोड़ी है।

विज्ञापन

Rana Naidu 2

पब्लिक ने यूं किया रिएक्ट

एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा कि अर्जुन और राणा दोनों ही कमाल लग रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये सीजन तो बवाल काटने वाला है। एक अन्य यूजर ने कहा कि राणा वापिस आ गया है, उसी एनर्जी के साथ। एक और यूजर ने लिखा कि सुपर ट्रेलर राणा की एक्टिंग ने तो बवाल ही काट दिया। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत ही बढिया ट्रेलर है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ट्रेलर तो बहुत मस्त है, बस सीरीज भी कमाल की हो। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

कैसा है ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर?

वहीं, अगर ‘राणा नायडू 2’ के ट्रेलर की बात करें तो वो बेहद दमदार है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत राणा इज बैक और अर्जुन रामपाल से होती है। इसके बाद एक-एक करके कहानी के सीन्स आने लगते हैं और सीरीज की कहानी में क्या-क्या होगा वो इस 2 मिनट 44 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है। अगर आपने इस ट्रेलर को नहीं देखा है, तो आप भी इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ