Norman Jewison Passed Away: सिनेमा जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। एक दिग्गज डायरेक्टर का निधन हो गया है। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। हर कोई डायरेक्टर की मौत के बाद शोक मना रहा है। उनके यूं दुनिया को अलविदा कहने पर उनके सभी शुभचिंतक मायूस हो गए हैं। हर तरफ मातम पसरा हुआ है। हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नॉर्मन ज्विसन (Norman Jewison) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 97 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्मन ज्विसन की मृत्यु शनिवार को हुई थी।
यह भी पढ़ें: फिर हुआ बदलाव, अब इस दिन थिएटर्स में लगेगी Emergency, फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील
3 बार ऑस्कर के लिए हुए नॉमिनेट
डायरेक्टर नॉर्मन ज्विसन की मौत की वजह अभी तक रिवील नहीं हुई है। हो सकता है उनका निधन उम्र संबंधी समस्याओं के चलते हुआ हो क्योंकि डायरेक्टर की मौत 97 साल की उम्र में हुई है। बता दें, नॉर्मन ज्विसन कोई छोटा नाम नहीं हैं, उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। नॉर्मन ज्विसन ने हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। इस लिस्ट में स्टीव मैक्वीन (Steve McQueen), डेंज़ल वॉशिंगटन (Denzel Washington), सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier) और पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस चेर (Cher) जैसे नाम शामिल हैं।
हॉलीवुड को दे चुके बेहतरीन फिल्में
अपने लम्बे करियर में उन्होंने कई तरह की फिल्मों में काम किया है जिनमें कॉमेडी और रोमांस के साथ म्यूजिक भी शामिल है। लेकिन उन्हें असली पहचान सोशल इश्यूज पर फिल्में बनाकर मिली है। साल 1967 में उन्होंने ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ (In the Heat of the Night) जैसी मास्टरपीस दी थी। रोमांटिक कॉमेडी ‘मूनस्ट्रक’ (Moonstruck) और ‘फिडलर ऑन द रूफ’ (Fiddler on the Roof) भी उनके बेहतरीन कामों में से एक हैं। उनकी गिनती हॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स के रूप में होते थी। उन्हें सबसे बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी बनाई हैं।
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
अब उनके निधन की खबर उनके फैंस के साथ पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री पर कहर बनकर बरसी है। हर कोई इस वक्त डायरेक्टर को याद कर दुखी है और सभी लोग फिलहाल सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। साथ ही फैंस अब डायरेक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर निर्देशक नॉर्मन ज्विसन के सभी चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति की दुआ करते हुए दुख प्रकट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
49 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines