फिर हुआ बदलाव, अब इस दिन थिएटर्स में लगेगी Emergency, फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील

Kangana Ranaut, Emergency release date: अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Emergency release date

Emergency की रिलीज डेट रिवील। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Kangana Ranaut, Emergency release date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में है। बीते कुछ टाइम पहले फिल्म की रिलीज में बदलाव किया गया था और इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

विज्ञापन

अब एक बार फिर से अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म किस दिन थिएटर्स में आएगी?

विज्ञापन

कंगना ने शेयर किया पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि इंडिया के खराब टाइम की कहानी, 14 जून 2024 को #Emergency, भारत की प्रधानमंत्री #IndiraGandhi थिएटर्स में, 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में #Emergency। जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आई, तो सभी इसके लिए एक्साइटेड नजर आए।

विज्ञापन

मेरी लाइफ की बहुत बड़ी सीख है ‘इमरजेंसी’- कंगना

बता दें कि कंगना की इस फिल्म की रिलीज डेट में पहले भी बदलाव हो चुका है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ साझा की थी। एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर लिखा था कि मुझे आप सबके साथ एक जरुरी जानकारी शेयर करनी है। अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ मेरी लाइफ की बहुत बड़ी सीख है। ये मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि ये मेरे लिए एक परीक्षा है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut

फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा था कि अब तक आए फिल्म के टीजर और पोस्टर से जबरदस्त रिएक्शन मिला है, जो हमारे एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। मैं दिल से लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने लिखा कि हम लोगों ने ‘इमजेंसी’ की रिलीज डेट 24 नवंबर 2023 रखी थी, लेकिन मेरी बैक-टू-बैक रिलीजिंग फिल्मों की वजह से अब ये फिल्म साल 2024 में रिलीज की जाएगी। फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही बताई जाएगी। वहीं, अब कंगना ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस इसके लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ