हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर मुस्लिम एक्ट्रेस को लेकर इंटरनेट पर मचा बवाल, ‘नमाज’ और ‘कुरान’ से जुड़ा है मामला

Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस वक्त यूजर्स के निशाने पर हैं। अब भई एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में ऐसा कुछ कहा कि नेटिजंस ने नोरा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Nora Fatehi

Nora Fatehi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने लुक्स और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस बीच नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं…

इंटरनेट पर वायरल हुआ पॉडकास्ट का वीडियो

दरअसल, नोरा फतेही का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा कुरान और नमाज पर बात कर रही हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस के एक पॉडकास्ट का है। वीडियो में जब नोरा से पूछा जाता है कि क्या नमाज में भी जप किया जाता है? तो एक्ट्रेस इस पर जवाब देते हुए कहती हैं कि नहीं इसमें कोई जप नहीं किया जाता है बल्कि याद किया जाता है और शहादा करते हैं।

नोरा ने ‘शहादा’ का मतलब समझाया

इसके आगे नोरा ने ‘शहादा’ का मतलब भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह सिर्फ एक है और इसके बाद हम कुरान की आयतें पढ़ते हैं। हालांकि कुछ आयतें भी ऐसी होती हैं, जो हम कुरान शुरू करने से पहले पढ़ते हैं। जैसे- सूरह फातिहा.. और इसके साथ नमाज को शुरू करते हैं। सभी मुस्लिम इसी के साथ नमाज पढ़ना शुरू करते हैं।

विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर नोरा

इसके बाद जब नोरा से पूछा गया कि क्या ये कविता की तरह है। इस सवाल का नोरा जो जवाब दिया उसकी वजह से वो ट्रोल हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि हां यब बिल्कुल कविता के जैसा ही है। नोरा का ‘कविता’ कहना उनको ट्रोलर्स के निशाने पर ले आया। नोरा का ये वीडियो देखकर लोग उन पर भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।

यूजर्स ने लिया आड़े हाथ

नोरा के इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि कुरान कोई कविता नहीं है, खुद को पढ़ाओ। दूसरे यूजर ने लिखा कि अल्लाह उसे माफ कर दें और वह अल्लाह की ओर वापस लौट आए। तीसरे यूजर ने कहा कि यह कविता नहीं है बल्कि स्वयं अल्लाह के शब्द हैं। एक और यूजर ने लिखा कि वह सही बोल रही थी, लेकिन कविता क्यों कहा? इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स अब नोरा को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अब मशहूर एक्टर-पॉलिटिशियन के खिलाफ रेप केस में FIR, तीसरे हाई प्रोफाइल शख्स के दामन पर दाग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola