अब मशहूर एक्टर-पॉलिटिशियन के खिलाफ रेप केस में FIR, तीसरे हाई प्रोफाइल शख्स के दामन पर दाग

Rape Case Filed Against Kerala Actor-Politician M Mukesh: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अब मशहूर पर्सनालिटी पर तीसरा मामला दर्ज हुआ है। हेमा कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद लगातार फिल्म इंडस्ट्री के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं।

M Mukesh

M Mukesh

Rape Case Filed Against Kerala Actor-Politician M Mukesh: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर ‘बदनामी’ का दाग क्या लगा कि बड़ी-बड़ी हस्तियों पर कीचड़ उछलने लगा। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों पर ‘यौन शोषण’ का आरोप लगा है। इस कड़ी में अब एक नाम और जुड़ गया है। साउथ के मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। गौरतलब है कि इस मामले में ये तीसरी एफआईआर है। जी हां, इसके पहले मलयालम फिल्ममेकर रंजीत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और अब केरल अभिनेता-राजनेता एम मुकेश पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एम मुकेश के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मशहूर मलयालम अभिनेता और सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) विधायक एम मुकेश पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया, जिसके बाद उन पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मुकेश ने कई साल पहले एक्ट्रेस का यौन उत्पीड़न किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात कोच्चि शहर के मरदु पुलिस स्टेशन में मुकेश के खिलाफ आईपीसी 376 (बलात्कार) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मामला आईपीसी के तहत दर्ज किया गया क्योंकि अपराध कथित तौर पर नई भारतीय न्याय संहिता लागू होने से पहले हुआ था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh M (@mukeshcineactor)

हाई प्रोफाइल पर्सनालिटी में तीसरा नाम उछला

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में खुलासे के बाद कई फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद यह एक हाई प्रोफाइल मलयालम फिल्म पर्सनालिटी के खिलाफ तीसरी एफआईआर है। बुधवार को तिरुवनंतपुरम संग्रहालय पुलिस ने आठ साल पहले एक होटल में एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए अभिनेता सिद्दीकी पर मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

सबसे पहले रंजीत पर हुआ था मामला दर्ज

आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) के तहत पहला मामला साल 2009 में हुई एक घटना के मामले में पश्चिम बंगाल की एक एक्ट्रेस की शिकायत पर निर्देशक रंजीत के खिलाफ था। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म पलेरी ‘माणिक्यम’ में अभिनय के करने के बाद निर्देशक ने उन्हें यौन इरादे से गलत तरीके से टच किया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ACTOR RANJITH (@actorranjith)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ