Nora Fatehi: फिल्मी सितारे अपने हर एक किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। फिर चाहे वो कोई छोटा रोल हो या फिर बड़ा। हालांकि इस दौरान सेलेब्स को सेट पर कई चीजों का सामना भी करना पड़ता है। जी हां, अगर कोई फिल्म, सीरीज या टीवी शो शूट किया जो रहा है, तो सेट पर हर एक मेंबर का एक-दूसरे संग तालमेल बैठना बेहद जरूरी होता है। हालांकि कई बार ऐसा नहीं होता और को-स्टार्स में झगड़ा भी देखने को मिलता है। ऐसा ही एक किस्सा नोरा फतेही ने भी शेयर किया था, जब सेट पर उन्हें, उनके ही को-स्टार ने तमाचा मार दिया था।
नोरा ने खुद किया खुलासा
दरअसल, एक बार कपिल शर्मा के शो में नोरा फतेही ने खुद ही इस किस्से को शेयर किया था। शो में कपिल ने नोरा से पूछा था कि जब आप शूट पर जाती हैं, तो क्या आपके संग कभी कोई पंगा हुआ या नहीं। इस सवाल पर नोरा जवाब देते हुए कहती हैं कि हां, हुआ था, लेकिन ऑडिंयस और फैंस के संग नहीं बल्कि को-स्टार के साथ हुआ था। इस बारे में बात करते हुए नोरा कहती हैं कि ये मेरी पहली ही फिल्म का किस्सा है।
को-स्टार ने मारा तमाचा
नोरा कहती है कि जब हम मेरी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो फिल्म के सेट पर एक को-एक्टर ऐसा था, जो मेरे साथ बदतमीज था। फिल्म के सेट पर मैंने उसको थप्पड़ मार दिया था। इसके आगे नोरा कहती हैं कि ना सिर्फ मैंने बल्कि उसने भी पलटकर मुझे थप्पड़ मारा था, हालांकि इसके बाद मैंने उसको फिर से तमाचा जड़ दिया था। इसके बाद उसने मेरे बाल खींचे और फिर मैंने भी उसके बाल खींचे। हम दोनों का सेट पर बहुत झगड़ा हुआ था।
थ्रोबैक वीडियो आया सामने
नोरा ने आगे बताया कि फिर बीच में डायरेक्टर आया और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। नोरा ने कहा कि वो बहुत बुरा था। इसके बाद सभी नोरा की बात पर हंसने लगते हैं। बता दें कि नोरा को ये वीडियो थ्रोबैक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि नोरा का अंदाज बेहद क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा तो बहुत कम होता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे, क्या ये सच है? इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो पर करते-रहते हैं।
यह भी पढ़ें- खुद को ही Google करते हैं Mirzapur के ‘कालीन भैया’, इस रोल को निभाने के लिए हैं बेचैन?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines