खुद को ही Google करते हैं Mirzapur के 'कालीन भैया', इस रोल को निभाने के लिए हैं बेचैन?

Pankaj Tripathi: ‘मिर्जापुर’ के ‘कालीन भैया’ किसे पसंद नहीं है। अब भई पंकज त्रिपाठी अपने हर किरदार को इतनी शिद्दत से निभाते है कि दर्शक उनके दीवाने हो जाते हैं। एक इंटरव्यू में पंकज ने खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। आइए जानते हैं…

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi: कुछ फिल्में, कुछ टीवी शो और वेब सीरीज भी ऐसी होती हैं, जिनके अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बात अगर सीरीज की करें तो हाल ही ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन, ‘गुल्लक’ का सीजन 4 आया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं, अब लोगों को ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जिसके चलते आज का दिन फैंस के लिए बड़ी ट्रीट साबित हो सकता है। अरे भई अब आज 20 जून को ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज हो रहा है, तो इसका खास होना तो बनता है। इस बीच बात कर लेते हैं सीरीज के ‘कालीन भैया’ की, जो इस शो का अहम हिस्सा हैं।

पंकज त्रिपाठी ने दिए धड़-धड़ जवाब

‘मिर्जापुर’ के ‘कालीन भैया’ की बात करें तो भई वो सिर्फ सीरीज ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में अपनी बातों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। एक बार रैपिड फायर राउंड के दौरान जब पंकज से बैक-टू-बैक सवाल किए जा रहे थे, तब उनसे पूछा गया था कि गैंग्स ऑफ वासीपुर के सुल्तान कुरैशी और मिर्जापुर के कालीन भैया में कौन ज्यादा पसंद है? तो पंकज ने कहा कि मिर्जापुर का कालीन भैया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

इस रोल को निभाना चाहते हैं ‘कालीन भैया’

इसके बाद जब पंकज से पूछा गया कि क्या मुन्ना भैया, मिर्जापुर 3 में हैं, तो पंकज ने कहा कि अमेजन प्राइम वीडियो से इस सवाल को पूछे। क्या आपने कभी खुद को गूगल किया है, तो पंकज ने कहा कि हां, मैं अक्सर ऐसा करता हूं, बहुत बार मैंने ऐसा किया है। इसके आगे उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन-सा किरदार है जिसे आप निभाना चाहते हैं, तो पंकज कहते हैं कि हां, मैं एक ऐसे इंसान का रोल अदा करना चाहता हूं, जो लंबे टाइम से छुट्टियों पर गया हो। आप क्या सुपरपॉवर चाहते हैं, इस पर पंकज कहते हैं कि मैं उड़ सकूं, जिससे मैं ट्रैफिक से बच सकूं।

जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

अब भई जब पंकज ने खुद ही इतने सारे सवालों के जवाब दे दिए, तो भला दर्शकों को उनके लिए प्यार कैसे कम हो सकता है। हालांकि अब लोगों को ‘मिर्जापुर’ के सीजन 3 के ट्रेलर का इंतजार है, जिससे ये साफ हो सके कि आखिर इस बार क्या खास होने वाला है। इसके लिए भी अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि ट्रेलर को आज 20 जून को ही रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेलर को बज बना हुआ है, जो अब अपनी रिलीज से कुछ ही दूर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ