Nora Fatehi Falls Down: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस मूव्स और खूबसूरत बॉडी स्ट्रक्चर के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। मगर अब नोरा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख उनके चाहने वालों की धड़कने कुछ देर के लिए रुक जाएंगी। यह वीडियो खुद नोरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो जंगल की आग की तरह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि ऐसा क्या है इस वायरल वीडियो में।
शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, नोरा फतेही ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाजों और लोकेशन को देखकर साफ हो गया है कि ये वीडियो उनकी शूटिंग के दौरान का है, जिसमें वो स्केटिंग करते हुए हादसे का शिकार हो गईं। वीडियो में नजर आ रहा है कि नोरा रस्सी की मदद से एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के साथ बंधी हुई हैं। दोनों कलाकारों ने पैरों पर स्केटिंग शूज पहने हुए हैं। जैसे ही कैमरे के पीछे से एक्शन की आवाज आती है, दोनों एक्टर स्केटिंग करना शुरू कर देते हैं। कुछ दूर तक दोनों काफी अच्छा करते हैं लेकिन तभी नोरा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पीठ के बल जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ती हैं। इसके बाद आस-पास मौजूद सभी लोग एक्ट्रेस की मदद करने के लिए दौड़ते हैं।
फैंस ने की नोरा की तारीफ
अब नोरा फतेही की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में भी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स नोरा की बॉडी शेमिंग भी करते दिख रहे हैं लेकिन उन्हें सपोर्ट भी काफी मिल रहा है। फैंस का कहना है कि वो उन मूवी स्टार्स को पसंद करते हैं, जो खुद अपने स्टंट करते हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘मजबूत औरत अपने स्टंट खुद कर रही है।’ एक अन्य यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैम आप इतनी जोर से गिरे हो आपको ज्यादा चोट तो नहीं लगी?’ नोरा के एक फैन पेज ने लिखा, ‘वो (नोरा) काफी दर्द में दिखाई दे रही हैं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी! बॉलीवुड को नोरा को और आगे बढ़ाना चाहिए और ज्यादा मौके देने चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Dolly sohi अस्पताल में भर्ती, Cervical Cancer से जूझ रहीं एक्ट्रेस
जल्द रिलीज होने वाली है नोरा की फिल्म
अपने आइटम नंबर्स से फिल्मों में तड़का लगाने वाली नोरा फतेही की खुद की फिल्म भी जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘क्रैक – जीतेगा तो जिएगा’ (Crakk) 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। इसमें नोरा फतेही के साथ विद्युत जामवाल लीड रोल में हैं। इनके अलावा एमी जैक्सन और जैकलीन फर्नांडिस भी फिल्म का हिस्सा हैं। इन दिनों इस फिल्म की स्टार कास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। शूटिंग के दौरान हुए हादसे का वीडियो शेयर करना भी उनके प्रमोशन का ही हिस्सा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘4 दिन बाकी हैं! 23 फरवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
30 mins agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 hr agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
17 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines